खाली खड़ी बस में अचानक आग लग गई। बस के अंदर से लपटें निकलने लगी। खाना खाकर लौटे बस ड्राइवर के होश उड़ गए। दमकल ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। तब तक बस जलकर राख हो गई।

रसलगंज स्थित अलीगढ़ ऑटो सेंटर के सामने खड़ी एक निजी बस में अचानक आग लग गई। दमकल ने आग बुझाई। बस खाली थी, कोई हताहत नहीं हुआ है।
बस ड्राइवर फैजान ने बताया कि सवारियों से भरी नॉन एसी निजी बस नोएडा से अलीगढ़ लेकर आया। बस को बंद कर खड़ी करके वह खाना खाने चला गया। वह करीब आधा घंटे बाद वापस आया। वापस आने पर उसने बस को धूं-धू कर जलते देखा। गनीमत रही कि बस में कोई यात्री नहीं था। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है।
मामले पर अलीगढ़ पुलिस ने ट्वीट कर बताया कि सूचना पर स्थानीय पुलिस द्वारा फायर बिग्रेड टीम की सहायता से आग को बुझा दिया गया था, कोई घायल या जनहानि नही हुई है । मौके पर शांति है ।



