बाइक पर आए बदमाशों ने तेजधार हथियार दिखाकर पति-पत्नी को लूट लिया। पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई।

कमिश्नरेट पुलिस जालंधर के थाना डिवीजन नंबर-7 के अंतर्गत शिव विहार इलाके में पति-पत्नी से दिनदहाड़े लूट की वारदात सामने आई है। घटना की सीसीटीवी फुटेज सामने आई है जिसमें दंपती बचाओ-बचाओ चिल्ला रही है।
बाइक पर आए दो आरोपी तेजधार हथियार दिखाकर महिला की चेन लूट कर भाग जाते हैं। शिकायत के बाद पुलिस आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है। एसीपी मॉडल टाउन मनमोहन सिंह ने बताया कि पुलिस टीम घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आवश्यक प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस आसपास के संभावित सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों की भी जांच कर रही है।



