रमनदीप चार वर्ष पूर्व अंतरराष्ट्रीय छात्रा के रूप में कनाडा गई थीं। उन्हें छह महीने पहले ही कारागार विभाग में नौकरी मिली थी। अब हादसे में माैत की खबर से उनके पैतृक गांव में मातम पसर गया है।

कनाडा के अल्बर्टा प्रांत में लुधियाना के गांव गुड़े की 25 वर्षीय रमनदीप कौर मान की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। यह हादसा 7 अगस्त को अल्बर्टा के सिजार क्षेत्र में हाईवे-41 और हाईवे-13 के चौराहे पर हुआ।
दिसंबर 2024: एडमिंटन में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहे 20 वर्षीय हर्षनदीप सिंह की गोली मारकर हत्या।
दिसंबर 2025: एडमिंटन में 20 वर्षीय रणवीर गिल और 26 वर्षीय गुरदीप सिंह की लक्षित हत्याएं
अप्रैल 2025: डेरा बस्सी की 21 वर्षीय छात्रा वंशिका संदिग्ध परिस्थितियों में मृत पाई गई थीं
गांव में पसरा मातम, शव लौटने की आस
रमनदीप की असामयिक मृत्यु की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव गुड़े पहुंची, पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। जिस बेटी की कामयाबी पर परिवार और गांव को गर्व था, उसकी ऐसी दुखद अंत की खबर ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। अब पीड़ित परिवार और पूरा गांव नम आंखों से सरकार से रमनदीप की पार्थिव देह को जल्द से जल्द पंजाब लाने की गुहार लगा रहा है।



