सूर्य नगर गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन की बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग पिता के सामने जीवन ने दम तोड़ दिया।

सूर्य नगर निवासी डेयरी संचालक जीवन हत्याकांड को लेकर परिजन आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय का घेराव राव करेंगे। इस दौरान परिजन हत्याकांड के मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग करेंगे।
इससे पहले शनिवार को जीवन की पत्नी रमन देवी ने कहा कि जब तक इंसाफ नहीं मिलता और मुख्य आरोपी का एनकाउंटर नहीं होता वह शव नहीं लेंगे। पुलिस मैं अब तक इस मामले में मुख्य आरोपी रमेश की पत्नी प्रोमिला व दूसरे आरोपी रमेश के करीबी 12 क्वाटर रोड ढाणी किशनदत्त निवासी शम्मी उर्फ छोटू को गिरफ्तार किया है।
यह है मामला
सूर्य नगर गली नंबर-6 निवासी डेयरी संचालक जीवन की बुधवार सुबह पुरानी रंजिश को लेकर लाठी-डंडों से हमला किया था। इलाज के दौरान बुजुर्ग पिता के सामने जीवन ने दम तोड़ दिया। सरेआम हत्या किए जाने के बाद मृतक के परिजनों व खाप पंचायत के लोगों ने जिंदल चौक पर जाम लगा कर मुख्य आरोपी रमेश व अन्य आरोपियों गिरफ्तारी व 50 लाख रुपये आर्थिक सहायता की मांग की थी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए व एटीएम थाना पुलिस सहित 6 टीमों का गठन किया है।