कोमलप्रीत कौर फिरोजपुर से मोगा नकली वर्दी पहनकर आती थी। उसकी एक ही चाह थी कि उसकी शादी एक अच्छे घर में हो जाए। शादी हो भी गई थी लेकिन एक माह बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

मोगा पुलिस ने खुद को एएसआई बताकर लोगों को गुमराह करने वाली एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से पुलिस की नकली वर्दी, दो वॉकी-टॉकी और एक फर्जी आई-कार्ड बरामद किया है।
गिरफ्तार महिला की पहचान कोमलप्रीत कौर निवासी चंदेवाला मोड़, मल्लेवाला (जिला फिरोजपुर) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार आरोपी पिछले करीब दो महीनों से फिरोजपुर से मोगा नकली वर्दी पहनकर आती थी। वह गांव से वर्दी पहन कर इसलिए आती थी ताकि लोगों को पता लगे कि वह पुलिस में नौकरी करती है और उसकी अच्छे घर में शादी हो जाए। करीब एक महीना पहले उसकी शादी भी हो गई थी।
महिला थाने के साथ बने सांझ केंद्र में अपना टिफिन रखकर चली जाती थी और कहती थी कि उसकी ड्यूटी मोगा के मेन चौक पर लगी है। करीब एक घंटे बाद वह वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी। पुलिस को उस पर शक हुआ तो पूछताछ के दौरान पूरे मामले का खुलासा हो गया।
जानकारी के अनुसार, आरोपी रोजाना फिरोजपुर से मोगा आती थी और लोगों को शक न हो, इसके लिए खुद को पुलिस कर्मचारी बताती थी। इसी नाटक में उसकी शादी भी हो चुकी है, लेकिन वह सांझ केंद्र में टिफिन रखकर स्टाफ को यह कहकर चली जाती थी कि उसकी ड्यूटी मेन चौक में है, और करीब एक घंटे बाद वापस आकर टिफिन लेकर चली जाती थी।



