स्कूल के बाहर बच्चे खड़े थे कि तभी एक अनियंत्रित ऑटो ने उनमें टक्कर मार दी। हादसे में सात बच्चे और एक वैन चालक घायल हो गए। ऑटो चालक को पकड़ लिया गया। घायलों को दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है।

अलीगढ़ के क्वार्सी थाना इलाके में सेंट फिदेलिस स्कूल के बाहर एक अनियंत्रित ऑटो ने खड़े बच्चों को रौंद दिया। इस दुर्घटना में सात बच्चे और एक स्कूली वैन चालक घायल हो गए। सभी घायलों को तत्काल दीनदयाल अस्पताल भेजा गया है।
परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस मौके पर करीब एक घंटे देरी से पहुंची। उन्होंने यह भी कहा कि मौके पर मौजूद यातायात पुलिस कर्मी ने सूचना देने में लापरवाही बरती। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद भीड़ ने ऑटो चालक को पकड़ लिया। बाद में उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



