भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) की तहसील स्तरीय किसान पंचायत 12 अगस्त को सासनी में आयोजित की जाएगी। इस संबंध में संगठन की ओर से एक सूचना जारी कर किसानों से अधिक से अधिक संख्या में पंचायत में पहुंचने की अपील की गई है।
बुधवार को जारी पत्र के अनुसार पंचायत में क्षेत्र के किसानों की विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी। इसमें फसलों के उचित मूल्य, छुट्टा पशुओं से फसलों को हो रहे नुकसान, बिजली आपूर्ति, सिंचाई व्यवस्था, खाद-बीज की उपलब्धता, किसानों की भूमि संबंधी समस्याओं सहित अन्य जनहित के मुद्दे प्रमुख रूप से उठाए जाएंगे। पंचायत के माध्यम से किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि किसानों की आवाज को मजबूत करने के लिए एकजुट होना आवश्यक है। पंचायत में तहसील एवं जिला स्तर के पदाधिकारी मौजूद रहेंगे और किसानों की समस्याओं पर चर्चा कर आगे की रणनीति तय की जाएगी। भारतीय किसान यूनियन (अराजनीतिक) ने क्षेत्र के सभी किसानों से समय पर पंचायत स्थल पर पहुंचकर अपनी समस्याएं रखने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आह्वान किया है। संगठन का कहना है कि किसानों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार संघर्ष जारी रहेगा। पंचायत में बड़ी संख्या में किसानों के शामिल होने की संभावना जताई जा रही है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



