अंबाला में एक तरफ जहां नदी के उफान से चिंता बढ़ी है, वहीं दूसरी तरफ क्षेत्र में हुई झमाझम बारिश ने लंबे समय से परेशान लोगों को बड़ी राहत दी है। लगातार उमस और चिलचिलाती गर्मी से बेहाल आम जनजीवन को इस बारिश से सुकून मिला है।

पहाड़ों में भारी बारिश का असर मैदानी इलाकों पर दिखने लगा है। इस कारण मारकंडा नदी का जलस्तर अचानक बढ़ गया है और नदी उफान पर आ गई है। मंगलवार दोपहर 12 बजे के बाद से ही नदी के जलस्तर में तेजी से वृद्धि दर्ज की गई।
दोपहर 4 बजे तक जलस्तर बढ़कर 7 फीट यानी करीब 28,000 क्यूसेक पर पहुंच गया, जो शाम 5:30 बजे तक और अधिक बढ़कर 8 फीट यानी 33,500 क्यूसेक तक पहुंच गया। नदी का पानी अपने किनारों से बाहर कई गांवों के खेतों में घुस गया है। इससे फसलों को भारी नुकसान होने की आशंका है। हालांकि, प्रशासन और सिंचाई विभाग स्थिति पर पूरी नजर बनाए हुए हैं और लोगों से नदी के किनारों के पास न जाने की अपील की गई है।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



