रेवाड़ी जिला जेल में बंद साइबर ठगी के एक आरोपी हवालाती की सोमवार को इलाज के दौरान मौत हो गई। सीने में दर्द की शिकायत के बाद जेल प्रशासन ने उसे तुरंत ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए नागरिक अस्पताल की मॉर्च्यूरी में रखवा दिया है।
महाराष्ट्र का रहने वाला था मृतक
मृतक की पहचान महाराष्ट्र के कोल्हापुर जिले के गजानन महाराज नगर, संभाजी नगर निवासी 40 वर्षीय राहुल राजेंद्र कदम के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार राहुल साइबर ठगों को बैंक खाते उपलब्ध कराने का काम करता था। साइबर थाना पुलिस ने उसे 24 जुलाई को गिरफ्तार किया था। अगले दिन अदालत में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जिला जेल भेज दिया गया था।
उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ महीनों से जिला जेल लगातार चर्चाओं में रही है। इससे पहले साइबर ठगी के दो आरोपी जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए थे। वहीं एक अन्य मामले में धतूरा मिले भोजन का सेवन करने से एक कैदी की तबीयत बिगड़ गई थी। अब हवालाती की मौत के बाद एक बार फिर जिला जेल की व्यवस्थाएं सवालों के घेरे में आ गई हैं।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.