पकड़े गए आरोपी आतंकी इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल के साथी हैं। धालीवाल अभी यूके में है और कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।

मोगा पुलिस ने एक आतंकी साजिश का पर्दाफाश कर 17 आरोपियों को पकड़ा है। आरोपियों से एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED), विस्फोटक सामग्री, एक इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर और मैगजीन के साथ 9एमएम ग्लॉक पिस्तौल बरामद की गई है।
शुरुआती जांच से पता चला है कि इस साजिश का मास्टरमाइंड इकबाल सिंह उर्फ रवि धालीवाल था, जो अभी यूके में है और कथित तौर पर आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है। उसके कहने पर ही आरोपियों ने मोगा के सदर पुलिस स्टेशन पर ग्रेनेड से हमला किया और फिरोजपुर से जम्मू जाने वाली ट्रेन में आईईडी लगाने की योजना बनाई थी।
मोगा के सदर पुलिस स्टेशन में बीएनएस, एक्सप्लोसिव सब्सटेंस एक्ट, यूएपीए, एक्सप्लोसिव एक्ट और प्रिवेंशन ऑफ डैमेज टू पब्लिक प्रॉपर्टी एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। पूरे नेटवर्क का पता लगाने और इसमें शामिल सभी साथियों की पहचान करने के लिए आगे की जांच चल रही है।
