जान देकर चुकाई लव मैरिज की कीमत: ढाई महीने पहले बसाया था नया संसार, अब हाईवे किनारे मिली महकप्रीत की लाश

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर ने परिजनों की मर्जी के बिना गांव के ही युवक जगदीप सिंह से शादी की थी। आरोप है कि इसी रंजिश में उसकी हत्या की गई है।

जान देकर चुकाई लव मैरिज की कीमत:ढाई महीने पहले बसाया था नया संसार, अब हाईवे  किनारे मिली महकप्रीत की लाश - Woman Dead Body Found In Kotkapura After Love  Marriage - Amar

गांव बुर्ज हरिका की 20 वर्षीय महकप्रीत कौर ने करीब ढाई महीने पहले अपने ही गांव के युवक जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। अब महकप्रीत की लाश कोटकपूरा के पास अमृतसर-बठिंडा नेशनल हाईवे से सटे खेतों में बरामद हुई। पुलिस प्रेम विवाह से जुड़ी रंजिश के एंगल से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, महकप्रीत कौर ने 4 मई को परिवार की इच्छा के विरुद्ध जगदीप सिंह से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद दोनों बठिंडा के गांव भगता भाई का में रह रहे थे। सोमवार शाम दोनों मोटरसाइकिल पर कोटकपूरा आ रहे थे। आरोप है कि रास्ते में महकप्रीत के परिजनों ने उन्हें घेर लिया। जगदीप सिंह मौके से भाग निकला, जबकि महकप्रीत को पकड़ लिया गया।

आरोप है कि तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर शव खेतों में फेंक दिया गया। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी कोटकपूरा संजीव कुमार, डीएसपी (डी) अवतार सिंह राजपाल, थाना सिटी कोटकपूरा के एसएचओ सुखविंदर सिंह, सीआईए स्टाफ और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गुरु गोबिंद सिंह मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, फरीदकोट भेज दिया।

इस मामले में डीएसपी अवतार सिंह राजपाल ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवती के परिजन प्रेम विवाह से नाराज थे। इसी कारण वारदात को अंजाम दिए जाने की आशंका है। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।  पुलिस पूरे मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई