अस्पताल में नर्स के मर्डर की कहानी: जहरीली ड्रिप लगाकर प्रेमिका का कत्ल, खुद सुसाइड नोट लिख कपड़ों में छिपाया

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

मेरठ के एक अस्पताल में नर्स की हत्या का मामला सामने आया है। प्रेमी ने दोस्त की मदद से अस्पताल में जहरीली ड्रिप लगाकर नर्स की हत्या की थी। आरोपियों ने ड्रिप में इंजेक्शन से जहरीला पदार्थ मिलाया था। इसके बाद खुद सुसाइड नोट लिखकर नर्स के कपड़ों में छिपा दिया था। सीसीटीवी फुटेज में कमरे से बाहर आते दिखे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Meerut nurse murder over murdered nurse in hospital by administering poisonous IV drip with help of riend

मेरठ के लोहियानगर थाना क्षेत्र के हापुड़ रोड स्थित एमसीसी हॉस्पिटल में नर्स नेहा रानी (26) की हत्या में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। नर्स की हत्या उसके ओटी टेक्नीशियन प्रेमी सुरेश ने अपने दोस्त फरहान की मदद से जहरीली ड्रिप लगाकर की थी। आरोपी का नर्स के साथ सात माह से प्रेम प्रसंग चल रहा था। नर्स उस पर शादी करने का दबाव बना रही थी। इससे परेशान होकर ही उसने इस सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया।

सुरेश पहले से शादीशुदा है। उसका पांच साल का बेटा भी है। शनिवार सुबह नर्स ने हॉस्पिटल आकर जब बीमार होने व शरीर में कमजोरी की बात कही तो सुरेश ने ड्रिप चढ़ाने की बात कही। इस दौरान ड्रिप में ही उसने जहरीला रासायनिक पदार्थ मिला दिया। 

साथ ही बेहोशी की हालत में नर्स को सल्फास भी खिला दिया था। इतना ही नहीं सुरेश ने खुद ही सुसाइड नोट लिखकर उसके कपड़ों में रख दिया था। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया।

सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने बताया कि खरखौदा के फफूंडा गांव निवासी नेहा की शादी लगभग ढाई वर्ष पूर्व ब्रह्मपुरी निवासी रवि से की थी। दोनों के एक वर्ष का बेटा है। पति की मौत के बाद से नर्स आठ माह से अस्पताल में काम कर रही थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात आरोपी से हुई थी।

दोनों के बीच प्रेम प्रसंग हो गया था। नर्स 15 दिन से आरोपी पर शादी का दबाव बना रही थी। दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद चल रहा था। शनिवार दोपहर 2.35 बजे नर्स का शव अस्पताल के एक कमरे से बरामद हुआ था।

आरोपी ने नर्स के परिजनों को फोन कर आत्महत्या करने की सूचना दी थी। अस्पताल के एक अन्य कर्मचारी ने नर्स के मुंह से झाग निकलते देखा तो घटना की जानकारी हुई थी। चिकित्सकों ने नर्स की जान बचाने का प्रयास किया था मगर उसकी जान नहीं बच सकी थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची थी।

पुलिस को नर्स के पास से सुसाइड नोट मिला था। नोट में वह ससुरालियों से परेशान होकर आत्महत्या की बात कह रही थी परिजनों ने अस्पताल पहुंचकर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया था। सीओ कोतवाली संग्राम सिंह ने पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचकर सीसीटीवी फुटेज चेक किए थे। फुटेज में दोनों आरोपी नर्स के साथ जाते दिखाई दिए। सीओ ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट अभी नहीं मिली है। जिसके चलते अभी दुष्कर्म के बारे में जानकारी नहीं हुई है। आरोपियों ने हत्या करना कबूल लिया है।

दोनों आरोपियों ने साथ बैठकर खाना खाया
नर्स को जहरीले रसायन का इंजेक्शन देने के बाद नर्स की हालत धीरे-धीरे बिगड़ने लगी थी। आरोपी इंजेक्शन लगाने के बाद काफी देर तक कमरे में मौजूद रहे। बेहोशी की हालत में आरोपियों ने नर्स को सल्फास खिला दिया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी कमरे से बाहर आए। आरोपियों ने साथ बैठकर खाना खाया। आरोपियों ने मौत की जानकारी होने के बाद सहानुभूति में नाटक रचाया।

यूट्यूब पर देखा हत्या से बचने का तरीका
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 15 दिन से नेहा ज्यादा परेशान कर रही थी। वह हत्या करने के बाद बचने के लिए यूट्यूब का सहारा ले रहा था। वह क्राइम पर आधारित नाटक व फिल्म देख रहा था। उसने साथी को पैसों का लालच देकर अपने साथ मिला लिया था। दोनों पूरे दिन मोबाइल पर हत्या से बचने के उपाय के बारे में जानकारी लेते थे। पुलिस ने आरोपियों के मोबाइल की जांच की तो परत दर परत खुलती चली गई।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.