जसदीप सिंह की अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद पहले भी उन्हें धार्मिक सजा सुनाई गई थी, लेकिन वह बीच में ही वहां से चले गए थे। अब दोबारा उन्हें पेश होने पर धार्मिक मर्यादा के अनुसार दंड दिया गया।

सोशल मीडिया पर अश्लील तस्वीरें सामने आने के बाद निहंग जसदीप सिंह के खिलाफ बुद्धा दल ने धार्मिक अनुशासनात्मक कार्रवाई की है। कार्रवाई के दौरान जसदीप सिंह को जंजीरों से बांधा गया और धार्मिक दंड के रूप में डंडों से मार भी लगाई गई। इस पूरी कार्रवाई की वीडियो और तस्वीरें बुद्धा दल के दोआबा जोन के जत्थेदार मान सिंह ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं। बुद्धा दल ने दी सजा
बुद्धा दल के अनुसार, धार्मिक दंड पूरा होने के बाद भी जसदीप सिंह तब तक निहंगों का बाना धारण नहीं कर सकेंगे, जब तक बड़े बाबा की ओर से आगे का आदेश जारी नहीं किया जाता। वीडियो में जसदीप सिंह अपनी गलती स्वीकार करते हुए कहते दिखाई देते हैं कि अब वह अपनी सजा बीच में छोड़कर कहीं नहीं जाएंगे और बड़े बाबा के आदेशों का पूरी तरह पालन करेंगे।
उन्होंने कहा यदि भविष्य में वह पंथ के आदेशों का पालन नहीं करते हैं तो इसकी जिम्मेदारी उनकी खुद की होगी, पंथ की नहीं। गौरतलब है कि यह पूरा विवाद सोशल मीडिया पर वायरल हुई आपत्तिजनक तस्वीरों के बाद शुरू हुआ था। इस मामले में अलग-अलग पक्षों की ओर से विभिन्न दावे किए गए हैं। हालांकि, तस्वीरों की स्वतंत्र रूप से आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है और मामले को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार चर्चा जारी है।
बुद्धा दल निहंग सिंहों (सिख योद्धाओं) का सबसे पुराना, सुनियोजित और अनुशासित सशस्त्र समूह है। यह 18वीं शताब्दी में खालसा सेना (‘दल खालसा’) का एक प्रमुख और रणनीतिक हिस्सा था।
Author: planetnewsindia
8006478914