पंजाब मेरा ननिहाल’: मंत्री चिराग पासवान पहुंचे अमृतसर, अपनी पार्टी के विस्तार को लेकर दिया ये बयान

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

चिराग पासवान ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। राज्य में भ्रष्टाचार और नशे जैसी समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं।

Union Minister Chirag Paswan arrives in Amritsar

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री एवं लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान रविवार को अपनी माता के साथ सचखंड श्री हरमंदिर साहिब में माथा टेकने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने केसरिया रंग की पगड़ी धारण की और गुरु घर में देश की खुशहाली, सर्वजन कल्याण तथा अपनी पार्टी की प्रगति के लिए अरदास की।

पत्रकारों से की बातचीत
श्री हरमंदिर साहिब के बाहर पत्रकारों से बातचीत की शुरुआत उन्होंने पंजाबी में की। उन्होंने कहा कि उनके पिता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान की इच्छा थी कि लोक जनशक्ति पार्टी का देशभर में विस्तार हो। इसी सोच के तहत पार्टी उत्तर प्रदेश और पंजाब सहित कई राज्यों में संगठन को मजबूत कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी सभी सीटों पर तैयारी कर रही है और आगामी चुनाव में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

पंजाब मेरा ननिहाल: चिराग पासवान
एयरपोर्ट पर एक पंजाबी युवती द्वारा राखी बांधे जाने के सवाल पर चिराग पासवान ने कहा कि उनका पंजाब से पारिवारिक रिश्ता है। उनकी माता पंजाब से हैं और उनका ननिहाल भी पंजाब में है इसलिए पंजाब की बेटियां उनकी बहनों के समान हैं।

पंजाब की राजनीति पर पूछे गए सवाल पर चिराग पासवान ने आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य सरकार लोगों की उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी है। राज्य में भ्रष्टाचार और नशे जैसी समस्याएं गंभीर बनी हुई हैं। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल और कांग्रेस पर भी लोगों का विश्वास खोने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) पंजाब में लगातार अपना संगठन मजबूत कर रही है और गठबंधन अथवा सीटों के संबंध में उचित समय पर निर्णय लिया जाएगा।

planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई