चरी के खेत में एक युवक की सिर कटी लाश पड़ी देख ग्रामीण दहशत में आ गए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस ने कटा हुआ सिर तलाश लिया है।

अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव के निकट एक चरी के खेत में युवक की सिर कटी लाश मिली है। इस घटना से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पुलिस को सूचना मिलने पर वे मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गए। मृतक की उम्र करीब 30 वर्ष बताई जा रही है।
आशंका है कि शनिवार रात किसी समय हत्यारों ने उसकी हत्या की है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने युवक के कटे सिर को तलाश लिया है। मामले की जांच जारी है। मौके पर एसएसपी नीरज जादौन ने जाकर निरीक्षण किया। मृतक की एक शर्ट जो पीले रंग की है, खून से लाल शव से 20 मीटर की दूरी और कटा सिर लगभग 10 मीटर की दूरी पर मिल गया है।
आज 18 जुलाई को सुबह करीब 7 बजे अकराबाद थाना क्षेत्र के सिकंदरपुर गांव से एक सूचना मिली। कच्चे रास्ते पर खेत में एक पुरुष का सिर कटा शव मिला था। स्थानीय पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का सिर भी खेत से बरामद कर लिया है। मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। सिकंदरपुर गांव वालों ने बताया कि मृतक उनके गांव का नहीं है। आसपास के गांवों में भी उसकी पहचान कराई जा रही है। पुलिस शीघ्र ही मृतक की शिनाख्त और घटना का अनावरण करेगी।-नीरज जादौन, एसएसपी, अलीगढ़