Haryana: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में कुर्सी को लेकर बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

नीलकंठ गुट का दावा है कि अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और नए चुनाव नहीं कराए गए हैं। वहीं राजवंत कौर गुट स्वयं को निर्वाचित पदाधिकारी बताते हुए अपना दावा बरकरार रखे हुए है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ।
Haryana: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में कुर्सी को लेकर  बवाल, दो गुटों में जमकर मारपीट - Uproar Over Leadership Position In  Kurukshetra University ...

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक कर्मचारी संघ में अध्यक्ष पद को लेकर चल रहा विवाद बुधवार को खुलकर सामने आ गया। संघ के कार्यालय में कुर्सी को लेकर दोनों गुट आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को पूछताछ के लिए थाने ले गई।

जानकारी के अनुसार अध्यक्ष पद को लेकर चल रहे विवाद के बीच नीलकंठ गुट बुधवार सुबह संघ कार्यालय पहुंचा और अध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गया। इसके बाद वर्तमान अध्यक्ष राजवंत कौर और उनके समर्थक भी वहां पहुंच गए। दोनों पक्षों के बीच पहले कहासुनी हुई, जो बाद में मारपीट में बदल गई। इस दौरान दोनों गुटों के सदस्य भी आपस में भिड़ गए, जिससे कार्यालय परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
बताया जा रहा है कि नीलकंठ गुट का दावा है कि अध्यक्ष का एक वर्ष का कार्यकाल पूरा हो चुका है और नए चुनाव नहीं कराए गए हैं। वहीं राजवंत कौर गुट स्वयं को निर्वाचित पदाधिकारी बताते हुए अपना दावा बरकरार रखे हुए है। इसी विवाद के चलते दोनों पक्षों के बीच टकराव हुआ। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों गुटों के पदाधिकारियों को पूछताछ के लिए थाने ले गई। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई