Haryana: नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये का डोडा पोस्त पकड़ा; 6 गिरफ्तार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

डीएसपी रोहताश ने बताया कि एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की है और छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।
Haryana:नशा तस्करों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 करोड़ रुपये का डोडा पोस्त  पकड़ा; 6 गिरफ्तार - Police Seized Poppy Husk Worth ₹3 Crore In Kaithal,  Haryana. - Amar Ujala Hindi News Live
नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कैथल में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एसडीयू (स्पेशल डिटेक्टिव यूनिट) की टीम ने कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 क्विंटल डोडा पोस्त बरामद किया है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ रुपये बताई जा रही है।

कलायत क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई

डीएसपी रोहताश ने बताया कि एसडीयू टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कलायत क्षेत्र में यह कार्रवाई की। पुलिस ने भारी मात्रा में डोडा पोस्त बरामद कर मामले में छह आरोपियों को हिरासत में लिया है।

Police seized poppy husk worth ₹3 crore in Kaithal, Haryana.
डीएसपी ने बताया कि आरोपियों से पूछताछ जारी है। पूछताछ के आधार पर यह पता लगाया जा रहा है कि ये नशे की खेप कहां से लाई गई थी और इसे किस जगह पर सप्लाई किया जाना था। साथ ही इस तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की भी पहचान की जा रही है।

पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और पूछताछ के बाद अन्य खुलासे होने की संभावना है। जल्द ही आरोपियों को अदालत में पेश कर रिमांड लिया जाएगा ताकि पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.