Haryana: सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस अचानक पहुंची सिविल अस्पताल

Picture of planetnewsindia

planetnewsindia

SHARE:

हरियाणा रोडवेज ए.सी. बस के चालक राजेंद्र कुमार व परिचालक महीपाल ने मानवता का परिचय देते हुए हादसे में घायल हुए बाई-बहन को बिना कोई देरी किए बस में ही बैठाकर कैथल अस्पताल पहुंचाया।

Haryana:सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस अचानक पहुंची सिविल अस्पताल -  Passenger-filled Haryana Roadways Bus Arrived At Kaithal Civil Hospital And  Injured Siblings Were Admitted - Amar Ujala Hindi ...

विस्तार

शनिवार दोपहर को अचानक सवारियों से भरी हरियाणा रोडवेज की बस कैथल सिविल अस्पताल पहुंची। बस के पहुंचते ही अस्पताल स्टाफ भी अलर्ट हो गया। बस में से 2 घायलों को उतारकर स्टेचर पर लेटाकर इमरजेंसी में दाखिल करवाया गया। जहां डॉक्टरों ने उनका इलाज शुरू किया।

बस से टक्कर होने के बाद हुए थे चोटिल

जानकारी के अनुसार दिल्ली से कैथल आ रही एक हरियाणा रोडवेज ए.सी. बस के चालक राजेंद्र कुमार व परिचालक महीपाल ने मानवता का परिचय देते हुए हादसे में घायल हुए बाई-बहन को बिना कोई देरी किए बस में ही बैठाकर कैथल अस्पताल पहुंचाया। सवारी, बस चालक व परिचालक ने बताया कि दोपहर करीब 3 बजे जब वे दिल्ली से कैथल की तरफ आ रहे थे तो गांव दुसैन के पास अचानक बस के पीछे बाइक की टक्कर लगी। उसने शीशे में देखा तो बाइक सहित एक लड़का व लड़की सड़क पर गिरे हुए थे, उन्होंने तुरंत बस को साइड में रोका और घायलों को उठाया।

दोनों घायलों को बस में बैठाकर कैथल अस्पताल लेकर पहुंचे। घायल भाई-बहन की पहचान गांव फतेहपुर निवासी असमीत व रवनीत के रूप में हुई है। दोनों घायलों का अस्पताल में ईलाज चल रहा था और परिजनों को फोन पर सूचना दे दी गई थी। सवारियों ने बताया कि बाइक चालक ने हैलमेट पहना हुआ था, इस कारण कुछ बचाव रह गया। अगर हैलमेट नहीं होता तो चोट ज्यादा भी लग सकती थी
planetnewsindia
Author: planetnewsindia

8006478914

सबसे ज्यादा पड़ गई