ये दावे हैं, दावों का क्या: बारिश में बाजार से लेकर स्कूल तक सब बंद, सीएम ग्रिड पर तंज, ये कैसा कनाट प्लेस

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

बारिश ने अलीगढ़ शहर में जलनिकासी व्यवस्था की फिर परीक्षा ली। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सीएम ग्रिड परियोजना के तहत ऊंची की गई सड़कें भी जलभराव से लोगों को राहत नहीं दिला सकीं। सोशल मीडिया पर लोग तंज कसते रहे कि ये कैसा कनाट प्लेस है।

Aligarh rain causes water logging

अलीगढ़ महानगर में पिछले 36 घंटे से बारिश जारी है। मौसम विभाग के अनुसार बीते 24 घंटे में 68.2 एमएम बारिश का औसत दर्ज किया गया है। स्मार्ट सिटी में यह बारिश आफत बनकर गिर रही है। नए व पुराने शहर में बाजारों से लेकर बस्तियों तक में व्यवस्थाएं धड़ाम होती दिख रही हैं। हालात ये हैं कि बृहस्पतिवार को बाजार से लेकर स्कूल तक बंद रहे।

मेयर कार्यालय के बाहर तक पानी पहुंच गया और आधा दर्जन से ज्यादा सरकारी कार्यालयों में पानी भरा दिखाई दिया। कुछ निचले इलाकों में घरों और दुकानों में पानी घुसने के कारण आवाजाही प्रभावित हो रही है। पुराने मकानों की छत भी टपकने लगीं हैं। गिरासू भवनों में रहने वाले और उनके आसपास के पड़ोसी खासे परेशान हैं।
जलभराव होने से ऊपरकोट, महावीरगंज, रामघाट रोड, रेलवे रोड, जयगंज, स्वर्ण जयंती नगर, मैरिस रोड सहित कई इलाकों में पूरी तरह बाजार नहीं खुले। फड़ विक्रेता व ढकेल वाले सर्वाधिक प्रभावित हुए। जवाहर भवन में मेयर कार्यालय के बाहर, दीवानी, जिला अस्पताल, स्टेडियम, जेडी, नौरंगीलाल इंटर कॉलेज, डीएस-वार्ष्णेय कॉलेज, सिविल लाइंस थाना आदि सरकारी कार्यालयों तक में पानी भरा दिखाई दिया।

इन इलाकों में ज्यादा जलभराव
झमाझम बारिश के बाद शहर के ऐसा कोई ही इलाका बचा हो, जहां जलभराव नहीं हुआ है। शहर के महेंद्र नगर, जयगंज, सराय लवरिया, अशोक नगर, गूलर रोड, रामघाट रोड के किशनपुर, क्वार्सी बाईपास के सरोज नगर, गोविंद नगर, श्रीनगर, ग्रीन पार्क वाली पट्टी, छर्रा अड्डा पुल, सुदामापुरी, बेगमबाग, स्टेशन रोड सहित कई इलाकों में जलभराव रहा। महानगर के निचले इलाकों में बारिश के बाद बहुत बुरा हाल रहा।

शाहजमाल, ईदगाह, एडीए कॉलोनी, खैर रोड, डबल टंकी, रोरावर, भदेसी, पला, नींवरी, विष्णुपुरी, सुदामापुरी, घुडियाबाग, कृष्णापुरी, गोपालपुरी, महेंद्र नगर, बैंक कॉलोनी, घनश्याम पुरी, सुरेंद्र नगर, भुजपुरा, सराय मियां, जीवनगढ़, मैरिस रोड, कुलदीप बिहार, नौरंगाबाद, छावनी, पला रोड, विकास नगर, एडीए कॉलोनी, सुरक्षा बिहार, संजय गांधी कॉलोनी, आंबेडकर कॉलोनी, मेलरोज बाईपास, जलालपुर सहित अन्य इलाकों में घरों के अंदर पानी घुस गया, जिससे स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत हो गई।

जाम में फंसे लोग, वाहन हुए बंद
कुछ जगहों पर बारिश बंद होने के बाद लोग अपने घरों से बाहर निकले। इस दौरान शहर में जलभराव के कारण कई जगहों पर जाम लग गया। मीनाक्षी पुल पर रामघाट रोड जाने के लिए लंबी लाइन लग गई। रामघाट रोड, स्वर्ण जयंती नगर, आगरा रोड पर भी शाम को जाम लगा रहा। जलभराव के कारण कई लोगों के वाहन बंद हो गए। काफी मशक्कत के बाद भी वाहन शुरू नहीं हुए।

सीएम ग्रिड परियोजना पर हो रहे तंज, ये कैसा कनाट प्लेस
लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को हुई बारिश ने शहर में जलनिकासी व्यवस्था की फिर परीक्षा ली। करोड़ों रुपये की लागत से तैयार सीएम ग्रिड परियोजना के तहत ऊंची की गई सड़कें भी जलभराव से लोगों को राहत नहीं दिला सकीं। सोशल मीडिया पर लोग तंज कसते रहे कि ये कैसा कनाट प्लेस है। नगर निगम द्वारा सीएम ग्रिड के तहत शहर की कई प्रमुख सड़कों को करीब एक फीट तक ऊंचा किया गया था। दावा किया गया था कि इससे बारिश के दौरान जलभराव की समस्या काफी हद तक खत्म हो जाएगी, लेकिन बुधवार के बाद बृहस्पतिवार को हुई बारिश के बाद तस्वीर इसके उलट नजर आई।

सड़कें ऊंची होने के बावजूद कई स्थानों पर पानी भर गया। लोगों का कहना है कि सड़कें तो ऊंची कर दी गईं, लेकिन नालों और सीवर की क्षमता नहीं बढ़ाई गई। नतीजा यह हुआ कि बारिश का पानी निकलने के बजाय सड़कों और मोहल्लों में भर गया। लोगों का कहना है कि हर वर्ष बारिश के बाद यही स्थिति बनती है। करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद यदि जलभराव से राहत नहीं मिल रही है तो परियोजना की गुणवत्ता और योजना पर सवाल उठना स्वाभाविक है।

वीआईपी रोड पर हिलोरे मारता रहा बारिश का पानी
शहर के वीआईपी रोड माने जाने वाले मैरिस रोड पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत करोडों रुपये खर्च किए गए हैं। इसके बाद भी मानसून की दूसरी बारिश में ही यहां सड़क पर बारिश के बाद गंदा पानी, कीचड़ व गंदगी हिलोरे मारता नजर आया। केला नगर के पास ही पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह व प्रदेश के बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह के आवास वाली गली में भी बारिश का पानी घुस गया।

कई इलाकों में बत्ती गुल
हलगातार हो रही बारिश के बीच बुधवार रात व बृहस्पतिवार को दिन भर शहर में बिजली व्यवस्था लड़खड़ा गई। सुबह से देर रात तक शहर के अलग-अलग इलाकों से बिजली गुल होने, ट्रांसफार्मर फाल्ट, स्पार्किंग और हाई वोल्टेज की शिकायतें आती रहीं। शहर के आदर्श नगर में रात 12 बजे से ट्रांसफार्मर का फेस आउट होने के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रही। मेडिकल रोड स्थित सर सैयद नगर और शौकत मंजिल क्षेत्र में रात 11 बजे से बिजली नहीं आने के साथ 400 वोल्ट तक हाई वोल्टेज की शिकायत सामने आई। रघुवीरपुरी, शिवपुरी, रावण टीला, गांधी नगर, सासनी गेट, ख्वाजा चौक, होली चौक, महेंद्र नगर, जनकपुरी, आवास विकास नई बस्ती और अन्य इलाकों के लोगों ने भी घंटों बिजली नहीं आने की शिकायत की। मैरिस रोड पर ट्रांसफार्मर में तेज स्पार्किंग के बाद भी बिजली आपूर्ति बाधित रही। अधीक्षण अभियंता अंशुमान यादव ने बताया कि बारिश के चलते जिन इलाकों में समस्याएं आईं थी उन्हें दूर कराकर आपूर्ति को बहाल कराया गया।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई
Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.