UP: 40 रुपये में खरीदा चाकू, बीवी को गोद डाला, 20 मिनट तक तड़पती रही, वीडियो बनाते रहे लोग; आगरा कांड की कहानी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

यूपी के आगरा में मायके में रह रही पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। युवक पत्नी के घर चलने से मना करने और पिता के सामने थप्पड़ मारने पर नाराज था। आरोपी ने पत्नी के बाल पकड़कर घसीटा और बाहर ले जाने लगा। विरोध पर चाकू से एक के बाद कई वार किए।

A young man murdered his wife at her parents home in Agra

आगरा के ताजगंज के कोल्हाई मोहल्ले में मंगलवार शाम मायके में रह रहीं कुंती देवी (40) की घर चलने से मना करने और पिता के सामने थप्पड़ मारने पर पति रणवीर उर्फ रानू ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी। पति से झगड़े के बाद कुंती दो बच्चों के साथ एक साल से मायके में रह रही थीं। 

शाम करीब चार बजे रणवीर ससुराल पहुंचा और कुंती के बाल पकड़कर घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। विरोध पर चाकू से एक के बाद कई वार किए। घायल महिला की इलाज के दाैरान मौत हो गई। वहीं हमले के बाद भागते समय आरोपी को मोहल्ले के लोगों ने पकड़ लिया।

ताजगंज के कोल्हाई मोहल्ला निवासी कुंती देवी की शादी 21 साल पहले डौकी स्थित कुंडौल, पवावली निवासी रणवीर उर्फ रानू से हुई थी। रणवीर एक कोल्ड स्टोरेज में मजदूरी करता है। उसके एक बेटा और एक बेटी है। एसीपी ताज सुरक्षा यतेंद्र नागर ने बताया कि पति-पत्नी के बीच एक साल से विवाद चल रहा था। पति के शराब पीने और पिटाई से परेशान होकर कुंती मायके आ गई थीं और पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करा दी थी। कोर्ट में मामला विचाराधीन है।

कुंती देवी की ताई माया ने पुलिस को बताया कि मंगलवार सुबह रणवीर अपने पिता राम प्रसाद के साथ घर आया था। उसने कुंती पर घर चलने का दबाव बनाया। मगर वह नहीं जाना चाहती थी, इसलिए मना कर दिया। इससे नाराज होकर धमकी देते हुए एक घंटे बाद पिता को लेकर चला गया। शाम करीब चार बजे वह शराब पीकर फिर आया। घर के बाहर बाइक खड़ी की और अंदर घुस आया। कुंती कुछ समझ पातीं उससे पहले ही उसने बाल पकड़ लिए।

पड़ोस की महिला भी घर में बैठी थी। उसने शोर मचाया लेकिन आरोपी कुंती को घसीटते हुए बाहर ले जाने लगा। विरोध करने पर आरोपी ने चाकू निकाल लिया और कुंती के सीने, पेट और हाथ पर ताबड़तोड़ छह वार कर दिए। इससे कुंती लहूलुहान हो गईं। घर के फर्श पर खून ही खून फैल गया। यह देखकर आरोपी घर से निकलकर भागने लगा। पड़ोसियों ने पीछाकर उसे दबोच लिया।

घटना की जानकारी पर एसीपी ताज सुरक्षा थाना ताजगंज की फोर्स के साथ पहुंच गए। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। घायल महिला को नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया और हालत गंभीर होने पर एसएन मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भेज दिया गया। इलाज के दाैरान महिला की मौत हो गई। एसीपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। आरोपी ने बताया कि पिता के सामने थप्पड़ मारने से वह नाराज था।

40 रुपये में खरीदा था सब्जी काटने का चाकू
एसीपी ने बताया कि आरोपी रणवीर ने पत्नी की हत्या की तैयारी पहले से कर रखी थी। पूछताछ में बताया कि उसने दोपहर में ही ताजगंज क्षेत्र की एक दुकान से 40 रुपये में सब्जी काटने वाला चाकू खरीदा था। वह बाइक से आया था। वारदात के बाद भागने की तैयारी थी लेकिन बाइक लेकर नहीं जा सका। उसे पकड़ लिया गया।

सुबह ही मारने की धमकी देकर गया था, अनदेखी पड़ी भारी
एक साल से मायके में रह रहीं कुंती देवी पति के उत्पीड़न से परेशान थीं। परिजन ने बताया कि रणवीर शराब पीकर कुंती की पिटाई करता था। परेशान होकर वह अक्सर मायके आ जाती थीं। एक साल पहले पति की पिटाई से परेशान बच्चों के साथ मायके आईं तो फिर लौटकर नहीं गईं। मंगलवार सुबह रणवीर अपने पिता के साथ कुंती को लेने पहुंचा तो उसने साथ जाने से मना कर दिया। रणवीर जान से मारने की धमकी देते हुए चला गया।

शाम को वह शराब पीकर आया और कुंती की हत्या कर दी। रणवीर पहले भी कई बार आकर धमका चुका था। ऐसे में कुंती को बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि इस बार वह जान ले लेगा। कुंती देवी की ताई माया ने बताया कि रणवीर सुबह आया और कुंती से घर चलने की बात कही। कहा कि अब मारपीट नहीं करेगा। वह पहले भी कई बार झूठ बोलकर घर ले जा चुका था और फिर पिटाई करता था, इसलिए कुंती नहीं गईं। कहा कि वह बाद में आएगी।

इससे रणवीर बौखला गया और पिता राम प्रसाद को लेकर धमकी देते हुए चला गया। कहा कि अब जान लेकर ही मानेगा। कुंती के परिवार के लोग हलवाई का काम करते हैं। सभी काम पर गए थे। शाम करीब चार बजे कुंती पड़ोस की महिला के साथ घर में बैठी थीं। तभी रणवीर आया और चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। बच्चों के सिर मां का साया उठ गया।

गृह कलह में हत्या का एक सप्ताह में आया दूसरा मामला
पारिवारिक झगड़े में हत्या का एक सप्ताह में सामने आया यह दूसरा मामला है। इससे पहले सिकंदरा के दहतोरा में पत्नी रूबी ने पति सुरेंद्र शर्मा की खीर में नींद की गोलियां खिलाकर हत्या कर दी थी। बाद में शव को बाथरूम में दफना दिया था। 45 दिन बाद हत्याकांड का खुलासा हुआ तो सभी चाैंक गए। पत्नी शव को बाथरूम में दफनाने के बाद उसमें रोजाना नहाया भी करती थी। अब पारिवारिक कलह में पति ने पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी।

साले को भेजे थे बाथरूम हत्याकांड के दो वीडियो
कुंती के तहेरे भाई चंदन ने बताया कि आरोपी रणवीर ने उन्हें सोमवार को दो वीडियो भेजे थे। दोनों वीडियो सिकंदरा के दहतोरा में हुए बाथरूम हत्याकांड से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि आरोपी संभवत: वीडियो के माध्यम से धमकाना चाहता था लेकिन वह कुछ ज्यादा समझ नहीं पाए।

20 मिनट तड़पती रही महिला, लोग बनाते रहे वीडियो
घर में घुसकर पति ने पत्नी पर चाकू से प्रहार किए। भागते समय उसे लोगों ने पकड़ लिया लेकिन घायल कुंती देवी 20 मिनट तक तड़पती रहीं। लोग वीडियो बनाते रहे। 20 मिनट बाद पुलिस पहुंची तब कुंती देवी को अस्पताल पहुंचाया गया। अत्यधिक खून बहने के कारण मौत हो गई।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

Suomalaisten pelaajien keskuudessa nettikasinoiden suosio on kasvanut huomattavasti, ja yhä useampi valitsee alustan juuri selkeiden käytäntöjen sekä läpinäkyvän toiminnan perusteella. Kasinopelaamiseen liittyy aina vastuullisuuden teema, joten on tärkeää tietää, miten operaattori käsittelee henkilötietoja, pelitilejä ja maksutapahtumia. Tässä yhteydessä Dudespin Tietosuojakaytanto -sivu tarjoaa selkeän kuvauksen tietojen keräämisestä, säilyttämisestä ja käyttäjän oikeuksista, mikä helpottaa luotettavan pelipaikan valinnassa. Hyvä nettikasino panostaa aina reiluun peliin, nopeisiin kotiutuksiin sekä monipuoliseen pelivalikoimaan, mutta yhtä tärkeää on toimiva asiakaspalvelu ja selkeät käyttöehdot. Uudet pelaajat arvostavat usein tervetuliaisbonuksia ja ilmaiskierroksia, joiden taustalla olevat säännöt kannattaa kuitenkin lukea huolellisesti ennen pelaamisen aloittamista.
Canadian players exploring dragon-themed slot lobbies often compare payout structures and bonus rounds across licensed operators, and Spin Dragons shows up frequently in those discussions because of its clear wagering terms and province-friendly banking options for regulated iGaming fans in 2026.
Danske spillere, der ønsker en moderne casinooplevelse med fokus på farverigt design og varierede spil, finder et stærkt bud på markedet hos LuckyNiki Danmark. Siden kombinerer klassiske bordspil, jackpots og live dealer-borde med en brugervenlig platform, og kundesupporten er tilgængelig på dansk hele døgnet. Derudover tilbyder operatøren løbende turneringer og loyalitetsfordele, som gør det værd at holde øje med de ugentlige tilbud.
Savvy slot enthusiasts in New Zealand tend to compare welcome packages, weekly reloads, and cashback rates before settling on a new casino lobby. Keeping tabs on the current Spinskull promo code can stretch a first deposit further, especially when combined with free spin drops on featured pokies. Responsible play still matters: set a session budget, verify the operator's licence, and review the bonus terms — including wagering multipliers, game contribution rates, and maximum withdrawal caps — before you commit a single cent.