Aligarh News: बंद मकान से जेवरात, पीतल के बर्तन व कपड़े चोरी

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Jewelry, brass utensils, and clothes stolen from a locked house

विजयगढ़ क्षेत्र के गांव बरहद में बंद मकान से चोर जेवरात, पीतल के बर्तन और कपड़े चोरी करके ले गए। पीडि़त को घटना की जानकारी सोमवार शाम को हुई।

पीडि़त दीपू ने पुलिस को बताया कि वह दिल्ली में परिवार सहित रहकर मजदूरी करता है। 15 दिन पहले वह गांव आए थे, फिर दिल्ली लौट गए। इसके अलावा कभी-कभार गांव में खेतीबाड़ी देखने के लिए आते रहते हैं। तभी से मकान बंद पड़ा था। आरोप है कि चोर घर से दो जोड़ी चांदी की पाजेब, चांदी के खडुआ, चांदी की कोंधनी, पीतल के काफी बर्तन और पूरे परिवार के कपड़े चोरी करके ले गए।
उसकी ससुराल में आठ जुलाई को होने वाली शादी में शामिल होने के लिए ही वह गांव आए थे। अब उनके पास ऐसा कोई कपड़ा नहीं है कि जिसे पहनकर परिवार के लोग ससुराल जा सकें। थानाध्यक्ष सतीश चन्द्र का कहना है कि चोरी की घटना का जल्द खुलासा किया जाएगा।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई