‘गदर’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने की अमीषा पटेल की तारीफ, सेट का भावुक किस्सा किया याद

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Ameesha Patel: बॉलीवुड अभिनेत्री अमीषा पटेल हाल ही में डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ में पहुंची थीं। जहां ‘गदर’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने उनके लिए एक खास सरप्राइज भेजा।
Anil Sharma recalls how Ameesha Patel scene with the Maulvi in Gadar made the crew cry

अमीषा पटेल को हाल ही में फिल्म ‘गदर’ के निर्देशक अनिल शर्मा ने एक प्यारा सरप्राइज दिया। इसके साथ ही उन्होंने अमीषा के अभिनय की जमकर तारीफ भी की और फिल्म की शूटिंग का एक भावुक किस्सा भी साझा किया।

शूटिंग के वक्त रो पड़े थे क्रू मेंबर्स
आईएएनएस की एक खबर के अनुसार, अनिल शर्मा ने याद किया कि ‘गदर’ में ‘सकीना’ के किरदार के लिए अमीषा ने कितनी मेहनत की थी। उन्होंने कहा, ‘सकीना के हर सीन के लिए तुमने मेरे साथ सैकड़ों बार रिहर्सल की थी।’

अनिल ने कहा, ‘फिल्म में मौलवी के साथ तुम्हारा एक सीन था, जहां तुम कहती हो- ‘मैं जहर खाकर मर भी नहीं सकती, क्योंकि मुझे पता है कि तारा आएगा और मुझे ढूंढकर बुलाएगा।’ तुमने इस सीन को इतने शानदार तरीके से किया कि सेट पर मौजूद हर इंसान की आंखों में आंसू आ गए थे और सबने तालियां बजाई थीं।’

‘आज भी वैसी ही खूबसूरत दिखती हो’
अनिल शर्मा ने अमीषा की खूबसूरती की तारीफ करते हुए कहा कि जब वह पहली बार अमीषा से मिले थे, वह आज भी वैसी ही दिखती हैं। ऐसा लगता है जैसे उनके लिए वक्त ठहर गया हो। उन्होंने अमीषा को अपने परिवार का हिस्सा बताया।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई