Amitabh: ‘बेहद भावुक कर देने वाला’, भारी बारिश के बीच भी फैंस से मिले अमिताभ बच्चन; ब्लॉग लिखकर जताया आभार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

Amitabh Bachchan At Jalsa: अमिताभ बच्चन ने मुंबई की भारी बारिश के बावजूद हर रविवार को जलसा के बाहर इकट्ठा होने वाले अपने प्रशंसकों को धन्यवाद दिया। बिग बी ने इसे बेहद भावपूर्ण पल बताया।
Amitabh Bachchan Thanks Fans For Showing Up Outside Jalsa Despite Heavy Rains

मुंबई में इन दिनों जबरदस्त बारिश हो रही है, जिससे कई जगहों पर पानी भर गया है। इस बीच, सोशल मीडिया पर अमिताभ बच्चन के जुहू वाले घर ‘जलसा’ के बाहर और अंदर पानी भरने के कई वीडियो वायरल हो रहे हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन ने इन वीडियो पर तो कुछ नहीं कहा, लेकिन उन्होंने भारी बारिश के बावजूद उनसे मिलने आए फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

Amitabh Bachchan Thanks Fans For Showing Up Outside Jalsa Despite Heavy Rains

फैंस का प्यार देखकर भावुक हुए ‘बिग बी’
अमिताभ बच्चन ने अपने ब्लॉग पर लिखा कि मौसम चाहे कैसा भी हो- तेज धूप हो, कड़ाके की ठंड हो या फिर मूसलाधार बारिश, उनके फैंस हर रविवार को उनके घर के बाहर जरूर जुटते हैं। अमिताभ ने लिखा, ‘फैंस का यह जोश और प्यार देखकर मैं बेहद भावुक हो जाता हूं। मैं बस हाथ जोड़कर, हाथ हिलाकर और ऑटोग्राफ देकर उनका आभार जता पाता हूं।’

लोगों से सुरक्षित रहने की अपील की
मुंबई की बारिश और बाढ़ पर चिंता जताते हुए अमिताभ बच्चन ने कहा कि लगातार हो रही बारिश से लोगों को काफी परेशानी हो रही है और खेती-किसानी पर भी असर पड़ा है। उन्होंने अपने फैंस और मुंबई के लोगों से अपील की कि वे सुरक्षित रहें और बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई