अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, शनिदेव मंदिर के पास तड़के हादसा, पुलिस खंगाल रही पुटेज

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

आगरा-अलीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भगवान शनिदेव मंदिर के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से एक युवक की मौत हो गई। जिसका शव सुबह तक घटनास्थल पर लोगों ने देखा तो भीड जुट गई। लोगों ने मृतक की पहचान मोहल्ला चामण निवासी विक्की कुशवाहा पुत्र नरेंद्र कुशवाहा के रूप में की।
शनिवार को घटना की जानकारी होने पर परिजन और इलाका पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना को लेकर पुलिस पुलिस घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वहीं प्रभारी निरीक्षक श्रीमती विपिन चैधरी के अनुसार, सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद जल्द ही टक्कर मारने वाले वाहन और हादसे के सही कारणों का पता लगा लिया जाएगा। फिलहाल शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उधर युवक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS