Haryana: करनाल में मेरठ रोड पर भाजपा नेता की एग्रो फैक्टरी में भीषण आग, आसमान में छाया धुएं का गुबार

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

फैक्टरी के भीतर केमिकल से भरे कई ड्रम रखे हुए थे। अगर आग इन ड्रमों तक पहुंच जाती, तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता था। हालांकि, कर्मचारियों और राहत दल की मुस्तैदी के चलते समय रहते केमिकल के ड्रमों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया।
Haryana:करनाल में मेरठ रोड पर भाजपा नेता की एग्रो फैक्टरी में भीषण आग, आसमान  में छाया धुएं का गुबार - Massive Fire At Bjp Leader's Agro-factory On Meerut  Road In Karnal; Plumes

मेरठ रोड पर स्थित भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सतीश गुप्ता की श्री राम एग्रो फैक्ट्री में शनिवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही पलों में इसने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद आसमान में कई किलोमीटर दूर तक काले धुएं का गुबार साफ दिखाई दिया।।आग की सूचना के बाद करनाल विधायक जगमोहन आनंद और डीसी डॉ. आनंद कुमार शर्मा ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।

फैक्ट्री परिसर से अचानक आग की लपटें उठती देख वहां काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। शुरुआती दौर में कर्मचारियों ने अपने स्तर पर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया लेकिन आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि लपटें बेकाबू होती चली गईं। स्थिति बिगड़ती देख तुरंत इसकी सूचना स्थानीय पुलिस और दमकल विभाग को दी गई।

सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां और पुलिस बल मौके पर पहुंचे। सब इंस्पेक्टर तरसेम सिंह ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मोर्चा संभाल लिया था और दमकल कर्मियों के साथ मिलकर आग पर काबू पाने के प्रयास युद्धस्तर पर शुरू कर दिए गए।
मुस्तैदी से टला बड़ा ब्लास्ट, खाली कराए गए आसपास के पेट्रोल पंप
फैक्ट्री के भीतर केमिकल से भरे कई ड्रम रखे हुए थे। अगर आग इन ड्रमों तक पहुंच जाती, तो एक बड़ा विस्फोट हो सकता था। हालांकि, कर्मचारियों और राहत दल की मुस्तैदी के चलते समय रहते केमिकल के ड्रमों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया, जिससे एक बहुत बड़ा हादसा होने से बच गया।

एक रास्ता किया बंद
सुरक्षा के लिहाज से प्रशासन ने त्वरित कदम उठाते हुए मेरठ रोड के एक तरफ की सड़क को पूरी तरह बंद कर दिया और यातायात को डायवर्ट किया। इसके साथ ही फैक्ट्री के आसपास स्थित पेट्रोल पंपों को भी एहतियात के तौर पर तुरंत खाली करवा दिया गया ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके।

शॉर्ट सर्किट की आशंका, नुकसान का आकलन बाकी
फैक्ट्री में आग किन कारणों से लगी, इसका आधिकारिक तौर पर अभी खुलासा नहीं हो पाया है। शुरुआती अंदेशा शॉर्ट सर्किट का जताया जा रहा है। हालांकि पुलिस और तकनीकी टीमें अन्य संभावित वजहों की भी बारीकी से जांच कर रही हैं।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.