कोई न छूटे अबकी बार शिक्षा है सबका अधिकार- डॉ. पुष्पेन्द्र सिंह

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी रणवीर सिंह के आदेश अनुसार विद्यालय में नामांकन वृद्धि हेतु स्कूल चलो अभियान के द्वितीय चरण के अंतर्गत छौंक सासनी में प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक विद्यालय ने मिलकर गांव में स्कूल चलो अभियान रेली निकाली।
शुक्रवार को सासनी स्काउट दल के स्काउट गाइड ने स्लोगन पट्टीकाओं एवं स्काउट बैंड के साथ नारे लगाते हुए पूरे गांव में मार्च पास्ट किया। प्रधानाध्यापक प्राथमिक विद्यालय छौंक सुभाष चंद्र एवं प्रधानाध्यापक उच्च प्राथमिक विद्यालय छौंक विमलेश सिंह के मार्गदर्शन में स्काउट मास्टर डॉ. पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने ग्राम वासियों को जागरुक करते हुए स्कूल चलो अभियान जागरूकता रैली निकाली। रैली में ग्राम वासियों एवं समस्त स्टाफ ज्योति सेंगर, नेहा ओझा, प्रीति सेंगर, सविता, राघव वार्ष्णेय, राजकुमार, मोहित, विमल, हर्षित, वंश आदि का सराहनीय योगदान रहा।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई