Haryana: पंचायत मंत्री ने तीन अमृत सरोवरों का किया उद्घाटन, ग्रामीण विकास और जल संरक्षण को मिलेगी नई दिशा

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तालाबों की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की बात भी कही। बैंक घोटाले में अधिकारियों की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम कर रही है।
Haryana Panchayat Minister inaugurates three Amrit Sarovars; rural development and water conservation

लघु सचिवालय में बुधवार को आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के दौरान विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तीन गांव में विकसित अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया। इनमें भाखरपुर गांव स्थित पीर वाला तालाब, दातौली स्थित पावर हाउस वाला तालाब और बली कुतुबपुर स्थित लाला वाला तालाब शामिल है। तीनों अमृत सरोवरों के निर्माण व सुंदरीकरण पर 88.34 लाख रुपये खर्च किए गए है।

इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को नारायणगढ़ में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम से प्रदेशभर में लगभग 2.22 अरब रुपये से तैयार किए गए 325 अमृत सरोवरों का वर्चुअल माध्यम से लोकार्पण किया। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला मुख्यालय पर किया गया। मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि अमृत सरोवर मिशन के माध्यम से प्रदेश के पारंपरिक तालाबों का संरक्षण एवं पुनर्जीवन किया जा रहा है। इससे आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ जल स्रोत उपलब्ध होंगे और ग्रामीण क्षेत्रों का पर्यावरण भी बेहतर बनेगा। प्रदेश में 604 अमृत सरोवरों का निर्माण एवं पुनर्जीवन किया जा चुका है। लगभग 19 हजार तालाब हैं, जिनमें से बड़ी संख्या में तालाबों को पुनर्जीवित करने की आवश्यकता है। प्रथम चरण में 2200 तालाबों के जीर्णोद्धार का लक्ष्य निर्धारित किया है।

तालाबों को दिया जा रहा है आधुनिक स्वरूप
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि अमृत सरोवरों का केवल सुंदरीकरण ही नहीं किया जा रहा, बल्कि उन्हें आधुनिक सुविधाओं से भी सुसज्जित किया जा रहा है। इसके तहत तालाबों की डी-सिल्टिंग, रिटेनिंग वॉल, पैदल पथ, स्ट्रीट लाइट, पौधरोपण, बैठने के लिए बेंच व अन्य सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (मनरेगा) के तहत तालाबों के विकास व संरक्षण सहित 318 प्रकार के विकास कार्य स्वीकृत हैं। मंत्री ने अधिकारियों से आह्वान किया कि वे तालाबों से संबंधित सभी तकनीकी प्रक्रिया व स्वीकृतियों को समयबद्ध ढंग से पूरा करें, ताकि सरकार की योजनाओं का लाभ शीघ्र ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंच सके। उन्होंने अधिकारियों से तालाबों के संरक्षण एवं विकास के लिए कार्य करने का आग्रह किया।
तालाबों की जमीन पर कब्जा करने वालों पर हाेगी कार्रवाई
पत्रकारों से बात करते हुए मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने तालाबों की जमीन पर कब्जा करने वाले लोगों के खिलाफ जल्द कार्रवाई करने की बात भी कही। बैंक घोटाले में अधिकारियों की गिरफ्तारी पर टिप्पणी करते हुए मंत्री ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार पर लगाम लगाने का काम कर रही है, जिसका नतीजा है कि घोटाले करने वाले सीनियर आईएएस अधिकारी भी गिरफ्तार हो रहे हैं। हरियाणा में बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर मंत्री ने कहा कि आंकड़ों के अनुसार 2018 के बाद अपराध में कमी आई है। सरकार अपराधियों के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है।

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.