हिसार की शिव कॉलोनी में महिला की चाकू मार कर हत्या का मामला सामने आया है। हत्या का आरोप सहमति संबंध में रहने वाले युवक पर है। आरोपी युवक खुद ही हत्या करने के बाद पुलिस के पास पहुंच गया।

शहर की महावीर कॉलोनी में सहमति संबंध में रहने वाले युवक ने बुधवार रात को महिला की चाकू से गोद कर हत्या कर दी। सुबह युवक खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस युवक को लेकर घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंचाया।
महावीर कॉलोनी में 30 साल की पूजा अपने दो बच्चों को साथ लेकर गौरव नाम के युवक के साथ सहमति संबंध में रह रही थी। बुधवार रात को पूजा और गौरव में झगड़ा हो गया जिसमें गौरव ने चाकू मारकर पूजा की हत्या कर दी। सुबह करीब 8 बजे गौरव खुद ही पुलिस स्टेशन पहुंच गया। उसने पुलिस वालों को बताया कि मैंने अपनी पत्नी को मार दिया है। इस बार पुलिसकर्मी उसे साथ लेकर मौके पर पहुंची। इसके बाद फॉरेंसिक की टीम घटनास्थल पर आई और उसने सबूत एकत्रित किए। इसके बाद पुलिस शव को लेकर जिला नागरिक अस्पताल पहुंची।
Author: priya singh
The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.



