Karnal: पुलिस ने पकड़े पांच गैंगस्टर, आठ पिस्तौल 30 कारतूस बरामद; हत्या करने की योजना बना रहे थे बदमाश

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पवन कलानौर से पूर्व में एमसी रह चुका है। वह 2013 में एमसी बना था और बाद में प्रधान भी रहा। 2017 में उसकी विरोधी पार्टी के अवतार ने उसे गंभीर चोट पहुंचाई थी।
Karnal Police nabbed five gangsters and recovered eight pistols and 30 cartridges

कुटेल बाईपास के नजदीक पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से भारी मात्रा में अवैध हथियार बरामद हुए हैं। पूछताछ में सामने आया कि ये लोग दो लोगों की हत्या कि वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे। पुलिस आज आरोपियों को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लेगी, ताकि इन आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा सके।

सीआईए एक के प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि 29 जून को उनकी टीम गश्त पर थी। इसी दौरान सूचना मिली कि कुछ लोग भारी हथियारों के साथ कुटेल बाइपास की ओर आने वाले हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत घेराबंदी की और पांच आरोपियों को मौके से काबू कर लिया। पुलिस टीम की ओर से पकड़े आरोपियों में कलानौर निवासी पवन, जतिन, खरखौदा निवासी राहुल, शहर मालपुर निवासी नवदीप और  मेहलापुर कपिल शामिल है।

वहीं, आकाश को खरखौदा से अलग से गिरफ्तार किया गया है जो हथियार सप्लाई करने का काम करता था। वहीं अन्य आरोपी परमीत की तलाश में दबिश जारी है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड को खंगाल रही है। रिमांड के दौरान आरोपियों से और भी बड़े खुलासे होने की उम्मीद जताई जा रही है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 8 अवैध पिस्टल और 30 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा एक सिलोरियों गाड़ी भी जब्त की गई है। पुलिस का कहना है कि इतने हथियार किसी बड़ी वारदात की ओर इशारा करते हैं।
पूर्व एमसी रहा पवन, पुरानी रंजिश में हत्या की योजना
प्राथमिक जांच में सामने आया कि आरोपी पवन कलानौर से पूर्व में एमसी रह चुका है। वह 2013 में एमसी बना था और बाद में प्रधान भी रहा। 2017 में उसकी विरोधी पार्टी के अवतार ने उसे गंभीर चोट पहुंचाई थी। उसी रंजिश के चलते वह बदला लेना चाहता था। पुलिस के अनुसार ये लोग कलानौर में अवतार कालिया और चंदू फिरोजपुरिया पंजाब की हत्या करने की योजना बना रहे थे। इसके अलावा पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ है कि आरोपी पंजाब में भी एक बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। हालांकि पुलिस की समय पर कार्रवाई से दोनों योजनाएं विफल हो गईं।
गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े तार
प्राथमिक जांच में सामने आया है कि सभी आरोपी गोल्डी बराड़ गैंग से जुड़े हुए हैं। इनका संपर्क मनीष और अमर नाम के अपराधियों के जरिए हुआ था। मनीष डबल मर्डर केस में दोषी है जबकि अमर 20 साल की सजा काट रहा था और पेरोल पर आने के बाद फरार हो गया। यही दोनों आरोपियों की बात गैंग से करवाते थे। 

priya singh
Author: priya singh

The Voice behind the Mic. The Pen behind the Truth. 👑 🎙️ News Anchor | Digital Scribe 🖋️ Crafting perspectives, delivering facts, and documenting history in black & white. 🏛️ Where eloquence meets hard-hitting journalism. 👇 Read the untold stories below.

सबसे ज्यादा पड़ गई