Kanpur: ग्रीन पार्क चौराहे पर फॉर्च्यूनर सवारों ने युवक को जमकर पीटा, सांसद भोले मेरे ताऊजी हैं… कहकर धमकाया

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Kanpur News: ग्रीनपार्क चौराहे पर रविवार देर रात टक्कर लगने के विरोध पर मारपीट का मामला सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

Kanpur: Men in Fortuner thrash youth, threaten him by invoking an MP's name

ग्रीन पार्क चौराहे पर रविवार देर रात फॉर्च्यूनर कार सवार दबंगों ने टक्कर मारने का विरोध करने पर बाइक सवार युवक को जमकर पीटा। उसे कार में ले जाने का प्रयास किया, लेकिन ट्रैफिक सिपाही और भीड़ के एकत्रित होने से कामयाब नहीं हो सके। आरोपियों ने सांसद का नाम लेकर ट्रैफिक सिपाही को धमकी दी। क्षेत्र के लोगों ने घटना का वीडियाे बना लिया। यह तेजी से वायरल हो रहा है। कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वीआईपी रोड पर ग्रीन पार्क चौराहे के पास बाइक सवार को फाॅर्च्यूनर चालक से टक्कर लग गई। बाइक सवार ने विरोध किया, जिस पर उसमें सवार युवकों से उसकी कहासुनी हो गई। देखते ही देखते मामला बढ़ गया।फॉर्च्यूनर से उतरे तीन युवकों ने बाइक सवार को पीटना शुरू कर दिया। आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। मौके पर तैनात ट्रैफिक पुलिस ने बीच-बचाव कर स्थिति संभालने की कोशिश की।
इस दौरान आरोपियों में से एक ने एक सत्ताधारी सांसद का नाम लेकर पुलिस पर दबाव बनाने का प्रयास किया। सिपाही ने कंट्रोल रूम को मैसेज कर दिया। कुछ देर में पुलिस आ गई। पुलिस को देखते ही आरोपी भाग निकले। बाइक सवार को लोगों ने उठाया और किनारे बिठाया। यूपी 112 की टीम ने पीड़ित से पूछताछ की। कोतवाली इंस्पेक्टर जगदीश प्रसाद पांडेय ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी नहीं है। पीड़ित बाइक सवार तहरीर देता है तो एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच की जाएगी।
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई