चंडीगढ़ में गर्मी का आखिरी वार: 41 डिग्री पहुंचा पारा, आंधी-बरसात के साथ राहत लेकर आएगा जुलाई

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

चंडीगढ़ समेत पंचकूला और मोहाली में जून की झुलसाने वाली गर्मी के बाद जुलाई की शुरुआत बारिश और ठंडी हवाओं के साथ होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है।

Chandigarh monsoon from July 1 storms and rain alert

जून विदा होने से पहले चंडीगढ़ के लोगों की कड़ी परीक्षा ले रहा है। चिलचिलाती धूप, उमस और 41 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा पारा लोगों को बेहाल कर रहा है। वहीं मौसम विभाग ने राहत की उम्मीद जगाई है। अगले 48 घंटे तक गर्मी का सितम जारी रहेगा लेकिन इसके बाद मानसूनी बादल इलाके को अपनी आगोश में ले लेंगे।

मौसम विभाग के अनुसार 2 और 3 जुलाई को चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में भारी बारिश के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

बिजली मांग बढ़ी

रविवार को चंडीगढ़ का अधिकतम तापमान 41 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 4.7 डिग्री अधिक रहा। तेज धूप और उमस के कारण दोपहर में सड़कें सूनी नजर आईं और लोग घरों में रहने को मजबूर हो गए। गर्मी का असर बिजली की खपत पर भी साफ दिखाई दे रहा है। तापमान बढ़ने के साथ एयर कंडीशनर और कूलर का इस्तेमाल बढ़ा, जिससे शहर में बिजली की मांग लगातार ऊपर पहुंचती गई। पिछले सप्ताह मांग 400 मेगावाट के करीब पहुंच गई, जो इस सीजन के सबसे ऊंचे स्तरों में शामिल है।

इस साल गर्मी ने प्रचंड रूप दिखाया था और पारा 44.5 डिग्री सेल्सियस तक जा पहुंचा था। जिसने उस समय पिछले 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ा था। मौसम विभाग के अनुसार 29 और 30 जून आसमान में बादल रहेंगे और आंशिक रूप से गरज-चमक के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। असली राहत 1 जुलाई से शुरू होगी।

आगे कैसा रहेगा मौसम

30 जून : 40 डिग्री सेल्सियस (हल्की बूंदाबांदी की संभावना)
01 जुलाई : 39 डिग्री सेल्सियस (आंधी-तूफान का येलो अलर्ट)
02 जुलाई : 39 डिग्री सेल्सियस (भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट)
03 जुलाई : 39 डिग्री सेल्सियस (लगातार भारी बारिश का सिलसिला)

बीते एक हफ्ते में बिजली की मांग
22 जून: 335 मेगावाट
23 जून- 365 मेगावाट
24 जून- 372 मेगावाट
25 जून- 378 मेगावाट
26 जून- 400 मेगावाट
27 जून- 398 मेगावाट
28 जून- 376 मेगावाट

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई