परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ के नजदीक एक कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी कार से टकरा गई, जिससे यह भयावह हादसा हुआ।

जालंधर में भोगपुर-किशनगढ़ के पास जम्मू नेशनल हाईवे पर दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया। दो कारों की आमने-सामने हुई भीषण टक्कर में दो वर्षीय मासूम, एक महिला, एक फौजी और उसकी पत्नी समेत कुल चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों कारों के परखच्चे उड़ गए।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार श्री हजूर साहिब के दर्शन के लिए जा रहा था। बताया जा रहा है कि किशनगढ़ के नजदीक एक कार डिवाइडर पार करते हुए दूसरी कार से टकरा गई, जिससे यह भयावह हादसा हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। शुरुआती जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार बताया जा रहा है।