विशाल हत्याकांड: ‘तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया, लाश उठाकर ले जाओ’, कातिलों ने बाप को फोन पर कहा; फिर मार डाला

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Meerut Murder News Today in Hindi: यूपी के युवक की हरियाणा में हत्या की गई है। प्रेम-प्रसंग के शक में आरोपियों ने युवक को पीट-पीटकर मार डाला। हत्या से पहले आरोपियों ने युवक के पिता को फोन कर कहा था कि तुम्हारे लड़के को मार डाला है। उसकी लाश उठाकर ले जाओ। युवक का शव सोनीपत के गांव जठेड़ी में खेत में मिला है।

Meerut Murder Case Youth Beaten to Death Accused Call Father After Killing UP News in Hindi

सोनीपत जनपद के गांव जठेड़ी में किराए पर रह रहे मेरठ के खरखौदा थाना इलाके के गांव खंदावली निवासी विशाल (26) की प्रेम-प्रसंग के शक में लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी गई। उसके पिता का आरोप है कि आरोपी पक्ष ने पहले बेटे को जान से मारने की धमकी दी थी और वारदात के बाद कॉल कर कहा- तुम्हारे लड़के को खत्म कर दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

सोनीपत के थाने राई में गांव खंदावली निवासी शिव कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई। इसमें बताया कि कि बेटा विशाल राई क्षेत्र स्थित बेसन कंपनी में कार्यरत था। वह गांव जठेड़ी में किराए पर रहता था। उसके पड़ोस में ओमवीर भी परिवार के साथ किराए पर रहता है। दोनों परिवारों के बीच अच्छे संबंध थे।
एक-दूसरे के घर आना-जाना भी था। उनका आरोप है कि मार्च से ओमवीर को अपनी पत्नी और विशाल के बीच प्रेम प्रसंग होने का शक हुआ था। इसी बात को लेकर ओमवीर ने कॉल कर उन्हें बेटे विशाल को समझाने की बात कही थी और धमकी दी थी कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो वह विशाल को जान से मार देगा।
तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया है और उसे उठाकर ले जाओ’
विशाल के पीड़ित पिता शिव कुमार ने बताया कि शनिवार रात मोबाइल पर कॉल आई थी। इसमें अनुज उर्फ तनुज बोल रहा था। उन्हें अपने बेटे विशाल की चीखने की आवाज भी सुनाई दे रही थीं। आवाज आई कि तुम्हारे बेटे को खत्म कर दिया है और उसे उठाकर ले जाओ।
आरोपी के पिता ने खुद पुलिस को दी सूचना
सोनीपत पुलिस के अनुसार, गांव जठेड़ी निवासी ओमवीर ने थाना राई पहुंचकर सूचना दी कि उसके बेटे तनुज ने विशाल की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या कर दी है और शव खेत में पड़ा हुआ है। सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां मैक्स हाइट मेट्रो व्यू के सामने जठेड़ी-राठधाना रोड स्थित खेत में विशाल का खून से लथपथ शव बरामद हुआ।
दो डंडे बरामद किए एफएसएल टीम प्रभारी डॉ. रवि ने टीम के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया और खून से सनी मिट्टी तथा शव से कुछ दूरी पर पड़े दो बांस के डंडों को कब्जे में लेकर पुलिस को सौंपा। पुलिस ने मामले में विशाल के पिता शिव कुमार की शिकायत पर तनुज उर्फ अनुज तथा उसके अन्य साथियों के खिलाफ हत्या की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, बहनें हुईं बदहवास
विशाल की हत्या के बाद जहां परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया, वहीं पिता ने अपनी बेबसी दिखाते हुए बताया कि हत्यारों ने कॉल कर बेटे की हत्या की पूरी घटना परिजनों को सुनाई लेकिन वह बेटे को बचा नहीं सके। विशाल की मौत की खबर के बाद दो बहनें बदहवास हो गईं।
खंदावली निवासी शिवकुमार के अनुसार, परिवार के पालन-पोषण के लिए का उचित जरिया न होने के कारण वह खुद भी मेहनत-मजदूरी करते हैं। बड़ा बेटा अतुल नोएडा में नौकरी करता है। विशाल सोनीपत में चार वर्ष से था। परिवार में माता-पिता व दो बहनों के पालन-पोषण की जिम्मेदारी दोनों भाइयों पर थी।

कुछ दिन पहले ही विशाल के चचेरे भाई की मौत हो गई थी तो विशाल कुछ दिन के लिए परिवार में रहकर गया था। पिता शिव कुमार ने बताया कि शनिवार रात करीब 8:00 बजे उसके फोन पर एक कॉल आई। इसमें कॉल करने वाले युवक ने शिवकुमार से बात की।
दूसरी ओर से कॉल करने वाले युवक ने बताया कि तेरे बेटे की हत्या कर रहे हैं। कॉल पर बेटे की चिल्लाने की आवाज आई। हत्यारोपी ने शिवकुमार से कहा कि हम इसकी हत्या कर रहे हैं इसकी डेड बॉडी उठाकर ले जाना। मां कमल भी बिलखती रही। उसने बताया कि दोनों बेटों की शादी की भी तैयारी चल रही थी। लेकिन उससे पहले ही बेटे की हत्या हो गई। सोनीपत से शव पहुंचने पर देर शाम अंतिम संस्कार कर दिया गया।
गांव जठेड़ी के खेत में युवक की पीटकर हत्या की गई है। प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों की गिरफ्तारी को दबिश दी जा रही है। जांच अधिकारी एवं इंस्पेक्टर यशबीर, थाना प्रभारी राई, सोनीपत
ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई