गांव ऊतरा गांव में एक किसान की खड़ी फसल तालाब का पानी खेत में छोड़े जाने से बर्बाद हो गई है। पीडित किसान ने इसकी शिकायत एसडीएम नीरज शर्मा से एक प्रार्थनापत्र देकर की है।
बुधवार को किसान महावीर सिंह पुत्र चैबे सिंह ने एसडीएम को लिखे शिकायती पत्र में कहा है कि ऊतरा गांव में तालाब के पास किसान की साढ़े तीन बीघा कृषि भूमि है, जिस पर बाजरे की फसल खड़ी थी। किसान का आरोप है कि गांव के कुछ लोगों ने तालाब पर अवैध कब्जा कर लिया है और जानबूझकर तालाब का पानी उनके खेत में छोड़ दिया, जिससे पूरी फसल जलमग्न होकर नष्ट हो गई। पीडित किसान ने शिकायती पत्र में कहा है कि इस मामले की शिकायत पहले भी संपूर्ण समाधान दिवस में कर चुका है। हालांकि, अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है, जिसके कारण उन्हें दोबारा अफसरों से अपनी समस्या के समाधान हेतु गुहार लगाई है। पीडित ने तालाब की जमीन से अवैध कब्जा हटवाने और घटना के जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS



