कार्ड बने ‘कफन’: हेडलाइट की चकाचौंध बनी काल, एक झटके में बुझे तीन घरों के चिराग, मातम के सिवा अब कुछ नहीं बचा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

Banda Tragic Road Accident News: अतर्रा में दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक युवक की एक जुलाई को शादी थी, जबकि अन्य दो लोग शादी की खरीदारी कर लौट रहे थे।

जिस घर से उठनी थी रामजी की बारात वहां पसरा मातम, बांदा में दो बाइकों की  भीषण भिड़ंत, दूल्हे सहित 3 युवकों की मौत - banda road accident 3 youths  including groom

बांदा जिले में बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी पिता रामानंद ने बताया कि रामजी चार पुत्रों में सबसे बड़ा बेटा था। साथ में किसानी में सहयोग कर हाथ बंटाता था। रामजी की मां शोभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। शादी के सात दिन पूर्व ऐसी दर्दनाक घटना से परिवार सहित चौसड़ और लड़की पक्ष के गांव टोलाकला दोनों गांवों में मातम पसर गया है।

उधर, बिसंडा के पारा बिहारी निवासी मृतक राहुल के मामा सुनील ने बताया कि भांजे राहुल ने पिछले वर्ष ही हाईस्कूल पास किया था। दो भाइयों में बड़ा था। अभी एक वर्ष पहले ही राहुल की मां गिरजा की मौत हो गई थी। घटना से पिता राजकुमार समेत सभी परिजन रो-रोकर बुरा हाल है।

बुढ़ापे का एक मात्र सहारा भी चला गया
बिसंडा के चौसड़ निवासी मृतक राजू के पिता बृजलाल ने बताया कि इकलौता बेटा था। बुढ़ापे का एक मात्र सहारा था वह भी चला गया। बताते हुए पिता फफक कर रो पड़े और बताया कि बेटे के एक पुत्र व एक पुत्री है। किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। घटना से पत्नी शोभा सहित बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।

ऐसा था हादसा
अतर्रा थाना क्षेत्र में अपनी शादी का कार्ड देकर घर जा रहे बाइक सवार युवक और मामा की शादी में शामिल होने आए बाइक सवार दो युवकों की बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। हादसा बाइकों की हेड लाइट की तेज रोशनी पड़ने की वजह से हुआ। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार तीनों लोग गंभीर घायल हो गए।

डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया
तीनों को रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। यहां डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। बिसंडा थाना क्षेत्र के चौसड़ गांव निवासी रामानंद ने बताया कि उसके पुत्र रामजी (22) की शादी सात दिन बाद पहली जुलाई को है।

बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत
बरात बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव जानी थी। शादी का कार्ड बांटने के लिए खुद रामजी गया था। रात में वापस लौटने के दौरान बिसंडा ओरन मार्ग के चौसड़ गांव के हाऊली बरा के पास सामने से आ रही बाइक उसकी बाइक से टकरा गई।

घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा
हादसे में चौसड़ के बाइक चालक राजू कुशवाहा (40) और पारा बिहारी के राहुल (16) गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर घायलों को मेडिकल कॉलेज भेजा गया। जहां तीनों को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। चौसड़ गांव निवासी दिलीप कुशवाहा ने बताया कि उसके बड़े भाई सुनील की शादी 24 जून को है।

बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे
शादी में शामिल होने के लिए भांजा राहुल 15 दिन पूर्व आया था। राहुल, गांव के राजू के साथ ओरन मार्ग स्थित दुकान से खरीदारी करने के लिए गए थे। देर रात वह बाजार से लौटते समय हादसा हो गया। बिसंडा थानाध्यक्ष चंद्रप्रकाश तिवारी ने बताया कि दो बाइकों की टक्कर में तीन लोगों की मौत हुई है। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने हुए थे।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA

सबसे ज्यादा पड़ गई