फौजी पति ने गाड़ी में बिठाकर पत्नी को नहर में फेंका, 2 साल पहले हुई थी लव मैरिज; क्या बोला मायका पक्ष?

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

दोनों ने साल 2024 में प्रेम विवाह किया था। अंतरजातीय शादी होने के चलते ससुराल पक्ष लड़की से नाराज था। यह जानकारी पुलिस ने दी है।

Husband threw wife into canal with intent to kill in Patiala

पटियाला में एक फौजी द्वारा अपनी पत्नी को कार समेत भाखड़ा नहर में गिराने का मामला सामने आया है। फौजी नहर से बाहर निकल आया। वहीं, उसकी पत्नी का अभी कोई सुराग नहीं लगा है। महिला की पहचान 30 साल की रमनदीप कौर के तौर पर हुई है। गोताखोरों की टीम महिला की तलाश कर रही है।

दोनों का हुआ था प्रेम विवाह 
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दोनों का प्रेम विवाह हुआ था, लेकिन फौजी के परिवार वालों ने अभी तक रमनदीप कौर को बहू के तौर पर स्वीकार नहीं किया था जिसके कारण दोनों में अक्सर लड़ाई-झगड़ा होता रहता था। थाना पसियाना इंचार्ज इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह के मुताबिक दोनों की अंतरजातीय शादी हुई थी। इस वजह से लड़के के परिवार वाले शादी से नाराज थे। जांच में यह भी सामने आया है कि रमनदीप कौर के साथ फौजी शादी ही नहीं करना चाहता था। रमनदीप कौर ने दवाब बनाकर उससे शादी की। इन दिनों फौजी की असम में तैनात था।

आरोपी के खिलाफ केस दर्ज 
रमनदीप कौर के भाई गुरजीत सिंह के बयान पर आरोपी हैप्पी सिंह के खिलाफ कार्रवाई की है। गुरजीत सिंह की ओर से पुलिस को दिए बयान के मुताबिक उसकी बहन रमनदीप कौर ने साल 2024 में आरोपी हैप्पी सिंह के साथ प्रेम विवाह किया था। बीते मंगलवार को महिला के भाई गुरजीत सिंह को उसके चाचा धरमिंदर सिंह ने बताया कि रमनदीप कौर के साथ हैप्पी सिंह कार में सवार होकर जा रहा था। इसी बीच हैप्पी सिंह ने पटियाला-संगरूर रोड पर पसियाना पुल के पास कार को भाखड़ा नहर में गिरा दिया। हैप्पी सिंह खुद तो नहर से बाहर आ गया, लेकिन रमनदीप कौर नहर में डूब गई। आरोप है की हैप्पी सिंह अपनी पत्नी रमनदीप कौर को परेशान करता था और जानबूझ कर उसे कार में बिठाकर भाखड़ा नहर में फेंक कर उसे मार डाला है। पुलिस ने इस बयान के आधार पर आरोपी फौजी हैप्पी सिंह के खिलाफ केस दर्ज करके उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई