विद्यापीठ इंटर कॉलेज में नीमा ने किया योग नीमा और स्टाफ के सहयोग से 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:

स्थित विद्यापीठ इंटर कॉलेज में योग दिवस के उपलक्ष में 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। नेशनल इंटीग्रेशन मेडिकल एसोसिएशन और कॉलेज स्टाफ के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम में योग प्रशिक्षक अरुण कुमार कौशिक ने सभी को योगासन और ध्यान मुद्राएं कराईं। कॉलेज के प्रबंधक और नीमा के महासचिव डॉ. लोकेश शर्मा ने उपस्थित लोगों को नियमित रूप से योग करने के लिए प्रेरित किया। प्रधानाचार्य डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल ने इस अवसर पर बताया कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम स्वस्थ आयु के लिए योग है। उन्होंने जोर दिया कि योग केवल युवाओं के लिए नहीं, बल्कि बढ़ती उम्र में भी शारीरिक गतिशीलता, मानसिक सतर्कता और बेहतर जीवन की गुणवत्ता बनाए रखने का प्रभावी प्राकृतिक माध्यम है। नीमा के अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र कुमार ने योग को मन की प्रकृति की जांच करने की एक विधि बताया, जो अभ्यास और प्रत्यक्ष अनुभव पर जोर देती है। उन्होंने कहा कि योग शरीर, मन और आत्मा के विकास के लिए एक सामंजस्यपूर्ण प्रणाली पर आधारित एक प्राचीन कला है। कार्यक्रम के अंत में छात्र-छात्राओं को चना, फल और शरबत वितरित किया गया। इस अवसर पर डॉ. लोकेश शर्मा, डॉ. राजीव कुमार अग्रवाल, डॉ. वीरेंद्र कुमार सहित विद्यालय के स्टाफ सदस्य और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS

सबसे ज्यादा पड़ गई