सासनी- नानऊ मार्ग पर गांव सीकुर बंबा के निकट एक अज्ञात वाहन वाइक सवार को टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार और उसके साथ बाइक पर बैठे अन्य तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलो को उपचार के लिए सीएचसी लाया गया, जहां एक की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
सोमवार को मिली जानकारी के अनुसार सासनी नानऊ मार्ग के गांव दौराहिय निवासी जितेंद्र पुत्र राकेश अपनी बाइक पर परिवार के दो अन्य लोगों को बैठाकर इगलास के गांव सिकंदरपुर किसी कार्र से गया थां जो कार्र समाप्त करने के बाद वापस अपने घर लौट रहा था।
बताते हैं कि जैसे ही उसकी बाइक नानऊ मार्ग पर सीकुर बंबा के निकट पहुंची, तभी पीछे से चल रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार जितेंद्र, 12 वर्षीय रेनू पुत्री रवि, चंचल पुत्री राकेश और राकेश पुत्र पन्ना लाल बुरी तरह घायल हो गए। घटना की जानकारी होने पर राहगीरों और स्थानीय की भीड़ जुट गई। उधर मौका पाकर अज्ञात वाहन चालक मौके से वाहन सहित फरार हो गया। लोगों ने एंबुलेंस को सूचना देकर घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) ले जाया गया। वहां मौजूद चिकित्सक डॉ. अन्नत ने सभी घायलों का प्राथमिक उपचार किया। वहीं जितेंद्र और 12 वर्षीय रेनू की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। समाचार लिखे जाने तक घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

