जालंधर में फायरिंग: होम्योपैथिक क्लिनिक पर नकाबपोशों ने चलाई गोलियां, देर रात हुई वारदात; पुलिस जांच में जुटी

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना डिवीजन नंबर-8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।

Firing in Jalandhar Masked men opened fire at homeopathic clinic

जालंधर में एक बार फिर गोलीबारी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। आर्यन होम्योपैथिक क्लिनिक पर देर रात अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने अंधाधुंध फायरिंग कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह जब आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे तो पुलिस पहले से मौजूद थी और संबंधित क्लिनिक को बंद करवा दिया गया था। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि क्लिनिक का शटर खुला हुआ था और अंदर का शीशा टूटा मिला, जिससे फायरिंग की आशंका और मजबूत हो गई।

हालांकि गोलीबारी किस समय हुई और इसके पीछे क्या कारण थे, इसका अभी खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। थाना डिवीजन नंबर-8 के प्रभारी साहिल चौधरी ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही तथ्य सामने लाए जाएंगे।

साथ की दुकान चलाने वाले हरविंदर सिंह ने बताया कि गोली चलने की बात सामने आ रही है। यह स्पष्ट नहीं है कि गोली कब चली। उन्होंने कहा कि रविवार होने के कारण सभी दुकानें बंद थीं और सुबह जब वे पहुंचे तो घटना का पता चला। दुकान का शटर खुला था और अंदर शीशा टूटा हुआ मिला।

Farheen
Author: Farheen

सबसे ज्यादा पड़ गई