CM Yogi Adityanath Aligarh Visit: यूपी में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर आज अलीगढ़ में सीएम योगी आदित्यनाथ का दौरा बहुत महत्वपूर्ण है। 393 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण के साथ उनके दौरे की पल-पल की अपडेट यहां देखें…

विचार-परिवार व प्रबुद्ध वर्ग संग अलग बैठकें
सर्किट हाउस में विचार परिवार व प्रबुद्ध वर्ग संग अलग बैठक रखी गई हैं। इसमें प्रमुख उद्यमी, चिकित्सक, व्यापारी, वरिष्ठ नेता व पदाधिकारी शामिल रखे गए हैं। इनके साथ बैठकों में मुख्यमंत्री स्थानीय फीडबैक पर चर्चा करेंगे।
नौ स्थानों पर योगी का अभिवादन करेंगे 230 पदाधिकारी-कार्यकर्ता
प्रशासन ने संगठन से पास बनवाने के लिए सूची मांगी। जिला व महानगर ने मिलाकर 325 से ज्यादा की सूची दे दी। उस समय तक प्रशासन ने चार स्थान ऐसे तय कर रखे थे, जहां अभिवादन के लिए 20 से 25 कार्यकर्ता-पदाधिकारी खड़े किए जाएंगे। जिनके पास बन जाएंगे। मगर इतनी लंबी सूची मिलने पर प्रशासन ने हाथ खड़े कर दिए। काफी मंथन के बाद प्रशासन ने नौ स्थान तय किए और जिला व महानगर संगठन ने भी सूची घटाकर 230 की कर दी। बाकी जो रह जाएंगे, उनमें वरिष्ठ व प्रमुख जनों को शामिल किया है। उन्हें सर्किट हाउस में रात में व सुबह जाने से पहले होने वाली बैठकों व मुलाकातों में मिलवाया जाएगा।
सीएम योगी सबसे पहले पहुंचेंगे राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी
खैर में विवेक श्री वशिष्ट नजरबंद, सीएम को ज्ञापन सौंपने से रोका
मुख्यमंत्री का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम
- दोपहर 1:00 बजे: सीएम का हेलीकॉप्टर आईटीएम कॉलेज, करसुआ पहुंचेगा।
- दोपहर 1:30 से 02:00 बजे: राजा महेंद्र प्रताप सिंह विश्वविद्यालय परिसर आगमन। यहां कुलपति प्रो. नरेंद्र बहादुर सिंह उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री यहीं पर दोपहर का भोजन भी करेंगे।
- दोपहर 2:10-2:20 बजे: आईटीएम हेलीपैड से एएमयू विश्वविद्यालय हेलीपैड आगमन।
- दोपहर 2:30 से 03:30 बजे: कलेक्ट्रेट सभागार में अलीगढ़ मंडल के लोक निर्माण विभाग के पुराने कार्यों और नई कार्ययोजनाओं को लेकर समीक्षा बैठक। इसी बैठक में 5150 करोड़ रुपये के नए प्रस्ताव सीएम के सामने रखे जाएंगे।
- दोपहर 3:40 से 4:25 बजे: जनपदीय विकास कार्यों और कानून व्यवस्था की हाई-लेवल समीक्षा बैठक।
- शाम 4:30 से 5:30 बजे: नुमाइश मैदान पर अलीगढ़ सदर, कोल विधानसभाओं और नगर निगम के विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास। विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे।
- शाम 5:45 बजे: सर्किट हाउस आगमन, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।
- 23 जून की सुबह: मुख्यमंत्री एएमयू हेलीपैड से हाथरस जिले के लिए रवाना होंगे
10:33 AM, 22-JUN-2026
मुख्यमंत्री सर्किट हाउस में करेंगे रात में विश्राम

अलीगढ़ जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री आज रात सर्किट हाउस में विश्राम करेंगे। अगले दिन 23 जून की सुबह वे एएमयू हेलीपैड से वायु मार्ग द्वारा हाथरस जिले के लिए प्रस्थान करेंगे।
दोपहर 1:00 बजे आईटीएम परिसर में उतरेगा मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर
CM Yogi Aligarh Visit Live: आज अलीगढ़ में सीएम योगी, किसको फटकारा और जनता को क्या दिया, पल-पल की अपडेट