Haryana: तीन कुख्यात नशा तस्करों की 62 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज, फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

थाना शहर फतेहाबाद की हुड्डा पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार अतुल उर्फ आशू के विरुद्ध भी विस्तृत वित्तीय जांच की गई। जांच में उसकी लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज किया गया।
Haryana: तीन कुख्यात नशा तस्करों की 62 लाख से अधिक की अवैध संपत्ति फ्रीज,  फतेहाबाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

एएसपी दिव्याशीं सिंगला ने बताया कि पुलिस ने तीन आदतन नशा तस्करों की 62 लाख 20 हजार रुपये से अधिक मूल्य की अवैध संपत्तियों को फ्रीज कराया है, जिनकी वर्तमान बाजार कीमत लगभग 80 लाख रुपये आंकी गई है। इसके अतिरिक्त फतेहाबाद पुलिस अब तक 33 नशा तस्करों की करोड़ों रुपये मूल्य की अवैध संपत्तियों को कानून के दायरे में लाकर फ्रीज करा चुकी है।

उन्होंने बताया कि आरोपी वर्ष 2018 से नशा तस्करी में सक्रिय है तथा उसके विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के एकाधिक मामले दर्ज हैं। वर्ष 2018, 2022 तथा 2025 में उसके खिलाफ हेरोइन तस्करी सहित विभिन्न मामलों में कार्रवाई हो चुकी है। उसका आपराधिक रिकॉर्ड दर्शाता है कि वह लगातार नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त रहा है। तीसरे मामले थाना शहर फतेहाबाद की हुड्डा पुलिस चौकी द्वारा गिरफ्तार अतुल उर्फ आशू के विरुद्ध भी विस्तृत वित्तीय जांच की गई। जांच में उसकी लगभग 70 हजार रुपये मूल्य की टीवीएस राइडर मोटरसाइकिल को एनडीपीएस अधिनियम के तहत फ्रीज किया गया। उन्होंने बताया कि आरोपी के विरुद्ध वर्ष 2018, 2022 तथा वर्ष 2026 में भी एनडीपीएस एक्ट के मामले दर्ज हो चुके हैं। लगातार आपराधिक रिकॉर्ड यह दर्शाता है कि वह भी आदतन नशा तस्कर है। 

priya singh
Author: priya singh