डबल मर्डर में खुलासा: चाचा ने किया था बेदखल, इसी रंजिश में साहिल ने ली जान; इस वज से की दोस्त की हत्या

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

बुधवार रात करीब पौने आठ बजे साहिल घोलूमाजरा में राहुल मलिक के दफ्तर पहुंचा और दो गोलियां मारीं। शव को करीब 150 किलोमीटर चलाकर पानीपत ले गया। इसके बाद रात करीब दस बजे उसने अपने दोस्त अंकुश अग्रवाल को फोन कर बुलाया। अंकुश को कार में बैठाकर साहिल ने गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी।
Double murder revelation Uncle and friend shot by young man arrested
संपत्ति विवाद और कार ऋण चुकाने के दबाव के चलते एक युवक ने पहले अपने चाचा और फिर एक दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। सनसनीखेज वारदात को बुधवार रात को लालड़ू और पानीपत में अंजाम दिया गया। आरोपी साहिल मलिक (24) को सोनीपत पुलिस ने कुछ घंटों बाद गिरफ्तार कर लिया। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल था।

दोस्त अंकुश की हत्या का कारण कार ऋण की किश्तें चुकाने के लिए बार-बार टोकना था।

क्या है पूरा मामला

बुधवार रात करीब पौने आठ बजे साहिल घोलूमाजरा में राहुल मलिक के दफ्तर पहुंचा। उसने वहां बैठे तीन ग्राहकों को बाहर जाने को कहा और हवाई फायर किया। इसके बाद साहिल ने चाचा राहुल को दो गोलियां मारीं। शव को घसीटकर अपनी गाड़ी में डाला और करीब 150 किलोमीटर चलाकर पानीपत ले गया।

इसके बाद रात करीब दस बजे उसने अपने दोस्त अंकुश अग्रवाल को फोन कर बुलाया। अंकुश को कार में बैठाकर साहिल ने गोली मारकर उसकी भी हत्या कर दी। दोहरी हत्या के बाद साहिल मलिक ने दोनों शवों को पानीपत में सिवाह नहर के पास फेंक दिया। इसके बाद वह गाड़ी लेकर दिल्ली की तरफ भाग गया। वारदात के कुछ ही घंटों बाद सोनीपत पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। लालड़ू और समालखा थानों में साहिल के खिलाफ हत्या के दो अलग-अलग मामले दर्ज किए गए हैं। शव को सोसाइटी में लाने पर माहौल शोकग्रस्त हो गया। बाद में शव का रामबाग डेराबस्सी में अंतिम संस्कार किया गया।

साहिल की गाड़ी अंबाला की ओर बढ़ी तो हरियाणा पुलिस को मैसेज फ्लैश कर लालड़ू पुलिस पीछे लग गई। बाद में समालखा थाने एरिया में दो शव मिलने का पता चलने पर मामले का खुलासा हुआ। उधर, पानीपत में ही शव का पोस्टमार्टम हुआ। राहुल के शरीर पर तीन गोलियां गर्दन, कमर व पेट पर लगी थीं। – इंस्पेक्टर योगेश कुमार, थाना प्रभारी, लालड़ू

priya singh
Author: priya singh