Haryana: यमुनानगर के गांव जठलाना में रिटायर्ड एसई की घर में हत्या, सिर पर वार कर उतारा मौत के घाट

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

जगदीश बंसल हिमाचल इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड से सेवानिवृत्त थे और पत्नी के निधन के बाद गांव में अकेले रहते थे। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Retired SE murdered at his home in Jathlana village, Yamunanagar; killed by a blow to the head.

यमुनानगर के गांव जठलाना में 81 वर्षीय रिटायर्ड सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर एसई जगदीश बंसल की घर में हत्या कर दी गई। शुक्रवार सुबह काम पर पहुंची मेड को दरवाजा बंद मिला। काफी देर तक आवाज देने के बाद भी कोई जवाब नहीं मिलने पर पड़ोसियों ने दीवार फांदकर अंदर प्रवेश किया। कमरे में जगदीश बंसल बिस्तर पर खून से लथपथ पड़े मिले। सूचना पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची।

priya singh
Author: priya singh