Bathinda: शराब फैक्टरी में टैंक में ब्लास्ट, एथनाॅल स्टोर करके रखा गया था; फायर ब्रिगेड की गाड़ियां माैके पर

Picture of Farheen

Farheen

SHARE:

आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। फायर मैन हरपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने रिफाइनरी की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका।

Bathinda Tank explodes at liquor factory ethanol stored

बठिंडा के गांव मछाना में बनी शराब फैक्टरी में शुक्रवार सुबह अचानक एक टैंक में ब्लास्ट हो गया। इसके बाद फैक्टरी में दहशत फैल गई और सभी कर्मी बाहर आ गए। कर्मचारियों ने बताया कि फैक्टरी में एथनाॅल को स्टोर करके रखा हुआ था।

शुक्रवार सुबह अचानक धमाका हुआ और एक टैंक का ऊपरी ढक्कन उड़ गया, जिसके बाद आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए फायर ब्रिगेड की कई गाड़िया मौके पर पहुंची। फायर मैन हरपाल सिंह ने कहा कि उन्होंने रिफाइनरी की गाड़ियों को भी मौके पर बुलाया है, लेकिन अभी तक आग पर काबू नहीं पाया जा सका। उन्होंने बताया कि आग पर काबू पाने के प्रयास किए जा रहे हैं। 

Farheen
Author: Farheen