Akshay Kumar Commute By Helicopter: अभिनेता अक्षय कुमार समय के पाबंद हैं। वे सेट पर सही वक्त पर पहुंचते हैं। हाल ही में फराह खान ने भी उनकी इस मामले में तारीफ की। मगर, साथ ही एक चौंकाने वाला खुलासा भी किया।

अक्षय कुमार इंडस्ट्री के टॉप सितारों में शामिल हैं। वे अपने अभिनय के अलावा फिटनेस और अनुशासन को लेकर भी जाने जाते हैं। हाल ही में फराह खान ने भी उनकी इस बात की तारीफ करी। साथ ही फराह खान ने अक्षय कुमार की रईसी को लेकर भी एक दिलचस्प खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि खिलाड़ी फिल्म ‘तीस मार खान’ की शूटिंग के वक्त हेलीकॉप्टर से घर जाया करते थे। इस बात पर अक्षय कुमार ने सहमति जताई।
रोज हेलीकॉप्टर से घर जाते थे खिलाड़ी कुमार
फराह खान ने हाल ही में नेटफ्लिक्स के लिए अक्षय कुमार, राजपाल यादव और प्रियदर्शन के साथ मिलकर एक चैट शो किया। इसी दौरान कुछ दिलचस्प बातें शेयर करते हुए अक्षय कुमार से जुड़ी यह बात भी कही। चर्चा के दौरान फराह ने बताया कि ‘तीस मार खान’ के लिए मालशेज में शूटिंग चल रही थी। उन्होंने बताया, ‘हम सभी वहीं ठहरते थे, क्योंकि वह मुंबई से ढाई घंटे दूर था। मगर, अक्षय कुमार रोज घर जाते थे। इसके बावजूद वे सेट पर समय से पहुंचते थे।

फराह खान ने की खिलाड़ी की तारीफ
इसके बाद फराह खान ने अक्षय कुमार की तरफ देखते हुए कहा कि बताओ अक्षय कैसे? इस पर अक्षय ने कहा, ‘हेलीकॉप्टर से’। इस पर फराह ने कहा, ‘पहली बार मैंने ऐसा एक्टर देखा, जो हेलीकॉप्टर को टैक्सी की तरह इस्तेमाल कर रहा था’। हालांकि, कोरियोग्राफर ने आगे तारीफ करते हुए यह भी कहा कि अक्षय हमेशा समय पर पहुंचते थे। 8 बजे के कॉल टाइम पर अक्षय पौने आठ बजे वहां पहुंच जाते थे।

फराह खान ने क्यों कहा- ‘मेरे पैसे खा गया’
वहीं, अक्षय कुमार ने अपने हेलीकॉप्टर से कम्यूट करने के अपने महंगे शौक को लेकर कहा, ‘किसी को क्या दिक्कत है? प्रोड्यूसर मैं खुद था’। इस पर फराह खान ने कहा, ‘मैं भी थी’। फिर मजाकिया अंदाज में बोलीं, ‘मेरे पैसे खा गया’। अक्षय कुमार ने मुस्कुराते हुए कहा, ‘मैं पैसे खा गया…? सबसे ज्यादा पैसे तूने उसी फिल्म से कमाए हैं’।