
88 किलो 970 ग्राम अफीम बरामदगी मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारी ने कुछ मात्रा में अफीम नशा तस्कर को बेच दी। एएसपी आदर्श दीप सिंह ने बताया कि इस मामले में डिंग थाने में तैनात आरोपी एएसआई रणबीर सिंह को बर्खास्त कर गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ सिरसा के सिविल लाइन थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। इसके बाद एसपी दीपक सहारण ने डिंग थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार को जिला पुलिस का वेलफेयर इंचार्ज बना दिया। उनकी जगह डबवाली से सिरसा आए एसआई जयदेव को डिंग थाना का नया प्रभारी बनाया है। इंस्पेक्टर सीमा सोढ़ी को सदर थाना सिरसा का प्रभारी बनाया गया है।
एएसपी आदर्श दीप सिंह ने बताया कि 10 जून को सिरसा पुलिस ने ट्रक से 88 किलो 970 ग्राम अफीम पकड़ी थी। मामले की जांच एएसआई रणबीर सिंह को सौंपी गई थी। 12 जून को फतेहाबाद की एंटी नारकोटिक्स सेल ने भट्टू थाना क्षेत्र में शमशेर सिंह नाम के नशा तस्कर को 57 ग्राम अफीम के साथ गिरफ्तार किया। उसने पुलिस को बताया कि उक्त अफीम वह एएसआई रणबीर सिंह से लेकर आया था।
चोरी किए सैंपल
रणबीर सिंह ने 10 जून को बरामद अफीम से कुछ मात्रा में अफीम कोर्ट में सैंपल भरवाने के दौरान चोरी कर ली और उसे शमशेर सिंह को बेच दिया। एएसआई रणबीर सिंह हिसार के गांव दाहिमा का निवासी है। उसका कुछ माह पहले जिला हांसी से सिरसा तबादला हुआ था।