Haryana: शिक्षा विभाग ने डीएसएस और डीएमएस पदों के लिए मांगे आवेदन , 19 जून तक कर सकेंगे आवेदन

Picture of priya singh

priya singh

SHARE:

चयन प्रक्रिया कुल 50 अंकों की होगी। इसमें 40 अंकों की लिखित रीजनिंग परीक्षा और 10 अंकों का इंटरव्यू शामिल रहेगा। चयनित शिक्षकों की नियुक्ति प्रारंभिक रूप से तीन वर्ष के लिए होगी।
Haryana Education Department invites applications DSS DMS posts applications submitted until June 19

हरियाणा शिक्षा विभाग ने जिला विज्ञान विशेषज्ञ (डीसीएस) और जिला गणित विशेषज्ञ (डीएमएस) पदों पर नियुक्ति के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह अवसर केवल सरकारी स्कूलों में कार्यरत नियमित पीजीटी शिक्षकों के लिए है। डीएसएस के 22 और डीएमएस के 21 पदों पर चयन किया जाएगा, हालांकि पदों की संख्या में बदलाव संभव है।

आवेदन की अंतिम तिथि 19 जून 2026 रात 11:59 बजे तक निर्धारित की गई है। इच्छुक शिक्षक अपने एमआईएस लॉगिन के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। चयनित डीएसएस और डीएमएस अपने जिले में विज्ञान और गणित शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने, शिक्षकों के प्रशिक्षण और शैक्षणिक मॉनिटरिंग की जिम्मेदारी संभालेंगे। 

priya singh
Author: priya singh

सबसे ज्यादा पड़ गई