AMU: कैनेडी ऑडिटोरियम में जय श्री राम-हर हर महादेव की नारेबाजी पर अमुटा को एतराज, एसोसिएशन ने की निंदा

Picture of ILMA NEWSINDIA

ILMA NEWSINDIA

SHARE:

उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एएमयू के कैनेडी हॉल में शुक्रवार को आयोजित मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए थे।

AMUTA objects to chants of Jai Shri Ram and Har Har Mahadev at Kennedy Auditorium

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (अमुटा) की कार्यकारिणी समिति ने 12 जून को केनेडी ऑडिटोरियम में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान हुई धार्मिक नारेबाजी पर कड़ी आपत्ति जताई है। शनिवार को आयोजित आपात बैठक में एसोसिएशन ने इस घटना की निंदा करते हुए कहा कि विश्वविद्यालय परिसर में इस प्रकार की गतिविधियां एएमयू की अकादमिक, धर्मनिरपेक्ष और समावेशी परंपराओं के अनुरूप नहीं हैं।

अमुटा ने कहा कि धार्मिक नारेबाजी से शिक्षकों और छात्रों के बीच चिंता का माहौल पैदा हुआ है और यह विश्वविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण के विपरीत है। संघ ने स्पष्ट किया कि एएमयू एक प्रतिष्ठित शिक्षण संस्थान है, जो शिक्षा, शोध, बौद्धिक विमर्श और विभिन्न समुदायों के बीच सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए जाना जाता है।

विश्वविद्यालय परिसर को ऐसी गतिविधियों से मुक्त रखा जाना चाहिए, जो विभाजन पैदा करें, शैक्षणिक शांति को भंग करें या संस्थान की धर्मनिरपेक्ष एवं समावेशी पहचान को कमजोर करें। संगठन का मानना है कि विश्वविद्यालय का उद्देश्य शिक्षण, शोध, विचारों के आदान-प्रदान और समाज के सभी वर्गों में एकता, शांति और आपसी सम्मान को बढ़ावा देना है।

यह भी पढ़ें… UP: अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी में राज्यमंत्री ने लगाए जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे, सामने आया वीडियो

राज्यमंत्री ने लगाए थे जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे
उत्तर प्रदेश सरकार के उद्यान, कृषि विपणन, कृषि विदेश व्यापार एवं कृषि निर्यात राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने एएमयू के कैनेडी हॉल में आयोजित मंडलीय औद्यानिक उन्नयन गोष्ठी के दौरान जय श्री राम और हर-हर महादेव के नारे लगाए थे। उद्यान राज्य मंत्री ने एएमयू के अतिथि गृह में रात्रि विश्राम किया था और पुस्तकालय-संग्रहालय का निरीक्षण किया। इस गोष्ठी में मेरठ, अलीगढ़ व आगरा मंडल के आठ जिलों के किसान शामिल हुए।

ILMA NEWSINDIA
Author: ILMA NEWSINDIA