कोतवाली क्षेत्र के गांव सठिया में अचानक छत की पटिया टूट जाने से एक युवती नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद आनन-फानन में परिजन उसे स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
रविवार को मिली जानकारी के अनुसार, हसायन निवासी दुलार सिंह की पुत्री रेनू सासनी के गांव सठिया में अपने फूफा पप्पू के घर आई हुई थी। किसी कार्रवश मकान की छत पर गई थी, इसी दौरान अचानक छत की एक पटिया निकल गई, जिससे रेनू संतुलन खो बैठी और सीधे नीचे जा गिरी। छत से गिरने के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गई। युवती के गिरने की आवाज सुनकर परिवार में चीख-पुकार मच गई। परिजन तुरंत घायल अवस्था में रेनू को लेकर सासनी सीएचसी पहुंचे। अस्पताल में मौजूद डॉक्टर शुभम ने गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
Author: Sunil Kumar
SASNI, HATHRAS

