भीषण गर्मी में राहगीरों को मिला ठंडे शरबत का सहारा, खिले चेहरे

Picture of Sunil Kumar

Sunil Kumar

SHARE:


चिलचिलाती धूप और गर्म लू के चलते जनमानस के साथ पशु पक्षीयों का भी हाल बेहाल है, मगर ऐसे में लोगों को राहत देने के लिए कई समाजसेवी लोग समाजसेवा कर लोगों को गर्मी से राहत दिलाने का प्रयास कर रहे हैं।
गुरूवार की दोपहर राहगीरों को राहत देने के लिए कोतवाली चैराहा मार्ग पर स्थित खाटूश्याम जनरल स्टोर के बाहर समाजसेवियों द्वारा जल सेवा का आयोजन किया गया। े समाजसेवियों ने राहगीरों को ठंडा शरबत बांटकर पुण्य लाभ अर्जित किया। वहीं लोगों ने भी गर्मी से राहत पाने के लिए छककर शर्बत पिया, और समाजसेवियों को मन से दुआयें दीं। समाजसेवी सौरभ अग्रवाल के नेतृत्व में लगाए गये विशेष जलेसवा शिविर में कोतवाली चैराहा तथा आसपास के मार्ग से गुजरने वाले राहगीरों, महिला-पुरुषों, बच्चों और वाहन चालकों को रोक-कर श्रद्धाभाव के साथ ठंडा और मीठा शर्बत पिलाया गया। चिलचिलाती धूप में शीतल पेय मिलने से राहगीरों के चेहरे खिल उठे। शरबत पीने के बाद यात्रियों ने आयोजकों की इस मानवीय पहल की मुक्त कंठ से सराहना की और आभार व्यक्त किया। स्टॉल पर शरबत पीने के लिए राहगीरों की भारी भीड़ उमड़ी रही। वहीं समाजसेवी सौरभ अग्रवाल ने बताया कि सनातन धर्म में गर्मी के मौसम में प्यासे को पानी अथवा शीतल पेय पिलाना सबसे बड़ा पुण्य और धर्म का काम है। भविष्य में भी आमजन की सुविधा के लिए इस प्रकार के सेवा कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

Sunil Kumar
Author: Sunil Kumar

SASNI, HATHRAS